Delhi Club Firing Video Viral दिल्ली के क्लब में गुंडई का वीडियो वायरल, बाउंसरों की खराब हुई हालत, वीडियो वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Club Firing Video Viral दिल्ली में गुंडों, बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, ये आप हाल ही में हुई एक घटना से अंदाजा लगा सकते हैं। कभी छोटी-छोटी बात पर हत्या हो जाती है । अब एक क्लब में घुसकर गुंडई करते बदमाशों का वीडियो वायरल हो रहा है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Club Firing Video Viral दिल्ली में गुंडों, बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, ये आप हाल ही में हुई एक घटना से अंदाजा लगा सकते हैं। कभी छोटी-छोटी बात पर हत्या हो जाती है । अब एक क्लब में घुसकर गुंडई करते बदमाशों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाइए कि दिल्ली पुलिस का खौफ लोगों में कितना बचा है।

क्लब के बाहर की फायरिंग (Delhi Club Firing Video Viral)

मामला दिल्ली के सीमापुरी इलाके का है, जहां एक क्लब के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने क्लब पर एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चार से पांच लोग क्लब के बाहर पहुंचे। पिस्तौल का डर दिखाकर बाउंसरों को जमीन पर बैठा दिया और दो बदमाश अंदर चले गए।

क्लब के गेट पर एक महिला बाउंसर भी तैनात थी। इस महिला को देखकर एक बदमाश ने कहा कि मैडम आप यहां बैठे रहो। कुछ देर बाद सारे बदमाश बाहर एकत्रित हुए और क्लब पर दे दना दन फायरिंग शुरू कर दी। सभी बदमाशों ने क्लब पर दर्जनों बार फायरिंग की और टहलते हुए आराम से चले गए।

कोई घायल नहीं हुआ (Delhi Club Firing Video Viral)

बताया जा रहा है कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ और फायरिंग क्लब मालिक को धमकाने और रंगदारी वसूलने के लिए की गई थी। ये घटना ५ सितंबर को हुई, जिसमें चार लोगों के शामिल होने की जानकारी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Delhi Club Firing Video Viral)

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठाये जा रहे हैं कि दिल्ली में पुलिस का राज बचा है या अब गुंडों का शासन चल रहा है? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आधी दिल्ली पुलिस जनता को परेशान करने में लगी है और आधी नेताओं को संभालने में, एलजी साहब और सरकार आपस में लड़ रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि शर्म आती है ये कहते हुए कि दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली को बचाओ लो कोई!

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News