सीमेंट के बैग भेजने के नाम पर 12.75 लाख रुपये की ठगी

खबरwala24 न्यूज, पिलखुवा: कोतवाली में एक नामचीन सीमेंट कंपनी के एचओडी और सेल्स मैनेजर पर सीमेंट के बैग भेजने के नाम 12.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित सीमेंट कंपनी के अधिकारी हैं या नहीं, पुलिस इसकी पुलिस जांच कर रही है। रुपये आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रास सेटलमेंट) के जरिए […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala24 न्यूज, पिलखुवा: कोतवाली में एक नामचीन सीमेंट कंपनी के एचओडी और सेल्स मैनेजर पर सीमेंट के बैग भेजने के नाम 12.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित सीमेंट कंपनी के अधिकारी हैं या नहीं, पुलिस इसकी पुलिस जांच कर रही है। रुपये आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रास सेटलमेंट) के जरिए कंपनी के खाते में जमा कराए गए हैं। वह खाता फर्जी है या कंपनी का था, इसकी जानकारी जांच के बाद हो सकेगी।

शांति भवन चंडी रोड न्यू आर्य नगर में रहने वाले अधिवक्ता संजीव कुमार अग्रवाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया कि उनकी राधे ट्रेडिंग कंपनी है। दो लाख रुपये सिक्योरिटी जमा करने के उपरांत उन्होंने एक सीमेंट कंपनी की डीलरशिप ली थी। पीड़ित का कहना है कि पिछले दिनों उन्हें हापुड़ चमरी दिल्ली रोड से सीमेंट के 1500 बैग का आर्डर मिला।

इसके बाद उनके पास दीपक अग्रवाल नामक व्यक्ति का फोन आया और उसने अपने को सीमेंट कंपनी का एरिया सेल्स मैनेजर बताया। दीपक ने पीड़ित से आर्डर मिलने की जानकारी साझा की और सीमेंट के बैग भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। पीड़ित ने रुपये आरटीजीएस के जरिए व्यक्ति की तरफ से बताए गए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद व्यक्ति ने कंपनी के एचओडी बताते हुए सौरभ त्रिपाठी नामक व्यक्ति से पीड़ित की फोन पर बात कराई और एचआेडी ने बताया कि यदि 5000 बैग एक साथ लेंगे तो बैग की कीमत कम हो जाएगी।

पीड़ित ने उसी बैंक खाते में 7.75 लाख रुपये जमा करा दिए, लेकिन बैग न आने पर पीड़ित को शक हुआ और उसने कंपनी के गाजियाबाद स्थित कार्यालय में अधिकारियों से बातचीत की तो पता चला कि कंपनी के खाते में किसी तरह का रुपया जमा नहीं हुआ है। जिसके बाद पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला और उसने पुलिस क्षेत्राधिकारी से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मामला साइबर क्राइम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News