Police line: 3.179 हेक्टेयर भूमि के हुए तीन बैनामे, 40.56 एकड़ जमीन में होगा पुलिस लाइन का निर्माण

Khabarwala24NewsHapur Police line:रजिस्ट्री कार्यालय में शुक्रवार को थाना बाबूगढ़ के गांव सदुल्लापुर गोकुल में प्रस्तावित पुलिस लाइन की जमीन के बैनामे किए गए। जिन किसानों के बैनामे हो चुके हैं। उनकी भूमि को पुलिस क्षेत्राधिकारी को हस्तांरित कर दिया गया। अधिकारियों का प्रयास है कि बैनामा का कार्य जल्द पूरा करा लिया जाएगा और फिर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur Police line:रजिस्ट्री कार्यालय में शुक्रवार को थाना बाबूगढ़ के गांव सदुल्लापुर गोकुल में प्रस्तावित पुलिस लाइन की जमीन के बैनामे किए गए। जिन किसानों के बैनामे हो चुके हैं। उनकी भूमि को पुलिस क्षेत्राधिकारी को हस्तांरित कर दिया गया। अधिकारियों का प्रयास है कि बैनामा का कार्य जल्द पूरा करा लिया जाएगा और फिर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

गांव सदुल्लापुर गोकुल में 40.56 एकड़ जमीन में Police line पुलिस लाइन का निर्माण होगा। शुक्रवार को 3.179 हेक्टेयर भूमि के तीन बैनामे किए गए। किसानों ने आपसी समझौते से जमीन क्रय की गई। भूमि के बैनामे सब रजिस्ट्रार द्वितीय हापुड़ के कार्यालय में पंजीकृत हुए। इस अवसर पर किसानों के अतिरिक्त रिजर्व पुलिस लाइन की ओर से सीओ सिटी अशोक कुमार शिशोदिया द्वारा बैनामे पर हस्ताक्षर किए गए। बैनामे के बाद उन्हें यह जमीन हस्तांतरित की गई। बैनामे आरपी सिंह सब रजिस्ट्रार द्वितीय द्वारा पंजीकृत किए गए। इस अवसर पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन अरुण शर्मा, सब रजिस्ट्रार सदर प्रथम मौजूद रहे।

मेरठ रोड पर चल रही है अस्थाई पुलिस लाइन

जनपद सृजन के बाद Police line पुलिस लाइन का अभी तक निर्माण नहीं हो सका है। मेरठ रोड पर सिंचाई विभाग की भूमि पर अस्थाई पुलिस लाइन चल रही है। जगह कम होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। पिछले दिनों बाबूगढ़ क्षेत्र में गांव सदुल्लापुर गोकुल में पुलिस लाइन के लिए भूमि का चयन किया गया है। अब इस भूमि का किसानों से बैनामा कराया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही बैनामा का कार्य पूरा हो जाएगा और उसके बाद पुलिस लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News