Paneer Kheer Laddu Gopal पनीर खीर की रेसिपी ट्राई करके जरूर देखें, बनाएं भगवान कृष्ण के लिए खीर, जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को भोग लगाएं

Khabarwala 24 News New Delhi : Paneer Kheer Laddu Gopal जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आपको खास पनीर खीर की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। यकीन मानिए इस खीर का स्वाद आपको चावल की खीर या फिर मखाने की खीर से भी ज्यादा पसंद आएगा। पनीर से बनाई जाने वाली इस खीर को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Paneer Kheer Laddu Gopal जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आपको खास पनीर खीर की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। यकीन मानिए इस खीर का स्वाद आपको चावल की खीर या फिर मखाने की खीर से भी ज्यादा पसंद आएगा। पनीर से बनाई जाने वाली इस खीर को भगवान कृष्ण के भोग के लिए बनाया जा सकता है। प्रसाद में पनीर खीर को बनाकर आप इसके टेस्ट को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

पहला स्टेप (Paneer Kheer Laddu Gopal)

पनीर खीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लीजिए। आपके पास लगभग हाफ कप मसला हुआ पनीर होना चाहिए।

दूसरा स्टेप (Paneer Kheer Laddu Gopal)

अब एक पैन में घी गर्म कर उसमें बारीक कटे हुए 15-15 काजू, बादाम और पिस्ता को डालें। अब ड्राई फ्रूट्स को गोल्डन होने तक भून लीजिए।

तीसरा स्टेप (Paneer Kheer Laddu Gopal)

इसके बाद एक भगोने में लगभग एक लीटर दूध को बॉइल कर हल्की आंच पर पकाएं। जब दूध गाढ़ा होकर लगभग 3 कप के बराबर बच जाए, तब इसमें केसर के 6 धागे, हरी इलायची का पाउडर और 6 स्पून चीनी को अच्छी तरह से मिला लीजिए।

चौथा स्टेप (Paneer Kheer Laddu Gopal)

अब कद्दूकस किया हुआ पनीर और भुने हुए बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स को दूध में डालकर थोड़ी देर तक पकाएं। इसके बाद थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क एड कर दूध को धीमी आंच पर लगभग 4 मिनट तक पकाइए।

पांचवां स्टेप (Paneer Kheer Laddu Gopal)

पनीर खीर के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और गुलाब की कुछ साफ पंखुड़ियों को भी मिला सकते हैं।

छठा स्टेप (Paneer Kheer Laddu Gopal)

आपकी पनीर खीर बनकर तैयार है। अब आप इस स्पेशल खीर को भगवान कृष्ण के भोग में चढ़ा सकते हैं। प्रसाद के लिए बनाई गई इस पनीर खीर का स्वाद इतना ज्यादा अच्छा होगा कि आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News