Skoda Kylaq मार्केट में गर्दा उड़ाने आ रही ये धांसू कॉम्पैक्ट SUV, टाटा-मारुति, हुंडई सबको एक साथ मिलेगी टक्कर

Khabarwala 24 News New Delhi : Skoda Kylaq कॉम्पैक्ट स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेग्मेंट ने बीते कुछ सालों में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। इस सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेजा और हालिया लॉन्च महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ जैसी कारें मशहूर रही हैं। अब एक नए प्लेयर की एंट्री होने जा रही है। स्कोडा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Khabarwala 24 News New Delhi : Skoda Kylaq कॉम्पैक्ट स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेग्मेंट ने बीते कुछ सालों में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। इस सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेजा और हालिया लॉन्च महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ जैसी कारें मशहूर रही हैं। अब एक नए प्लेयर की एंट्री होने जा रही है। स्कोडा इंडिया ने आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के नाम का खुलासा कर दिया है। इस एसयूवी को कंपनी ने ‘Skoda Kylaq’ नाम दिया है। कीमत के बारे में कहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इस एसयूवी को 8.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में बाजार में उतार सकती है। ये एसयूवी सीधे तौर पर टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेज़ा जैसी कारों को टक्कर देगी।

सबसे ज्यादा वोट ‘कायलाक’ को (Skoda Kylaq)

यह नाम संस्कृत में क्रिस्टल के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द से लिया गया है, जो वाहन के प्राचीन गुणों और प्रेरणा दोनों को दर्शाता है। ‘कायलाक’ नाम  ‘कैलाश पर्वत’ से प्रेरित है। स्कोडा ने फरवरी में एक कैंपेन चलाया था। उस वक्त कंपनी ने अंग्रेजी में Kwiq, Kymaq, Kylaq, Kariq, और Kyroq जैसे नाम प्रस्तावित किए थे। इनमें से एक नाम चुनने के लिए वोटिंग कराई गई थी, जिसमें सबसे ज्यादा वोट ‘Kylaq’ को मिले हैं।

कैसी होगी नई स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq)

स्कोडा की ये नई कॉम्पैक्ट एसयूवी मूल रूप से (MQB A0-IN) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो स्कोडा और फॉक्सवैगन दोनों का बैकबोन है। इसी प्लेटफॉर्म पर कुशाक और स्लॉविया भी तैयार किए गए हैं। संभव है कि इस एसयूवी को 1.0 लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ये इंजन 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ने की उम्मीद है।

एडवांस तकनीक लैस फीचर्स (Skoda Kylaq)

Kylaq स्कोडा इंडिया 2.0 प्रोग्राम के तहत ये तीसरी कार होगी। टीज़र इमेज को देखते हुए कहा जा सकता है कि इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, नए ग्रिल, नए डिज़ाइन का बोनट और इन्वर्टेड L-शेप टेललाइट्स दिए जा सकते हैं। इसमें नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील और रूफ रेल्स भी देखने को मिलेंगे। हालांकि अभी इसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसे एडवांस तकनीक से लैस किए जाने की उम्मीद है।

10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट (Skoda Kylaq)

इस एसयूवी के केबिन में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जर और सनरूफ दिया जा सकता है। सेफ्टी के तौर पर इसमें बतौर स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और 360-डिग्री कैमरा को भी शामिल किया जा सकता है।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News