Hapur युवती के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर भाई को भी पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने युवती के साथ शराब पीकर गाली गलौज कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी व उसके साथियों ने युवती व उसके भाई […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने युवती के साथ शराब पीकर गाली गलौज कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी व उसके साथियों ने युवती व उसके भाई पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायल भाई और बहन को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

बाबूगढ़ पुलिस से शिकायत करते हुए एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि 19 अगस्त को गांव का ही एक युवक शराब के नशे में धुत होकर उसके घर पहुंचा। घर के बाहर खड़ा होकर आरोपी ने पुत्री के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित की पुत्री ने विरोध कर आरोपी को अपने घर जाने के लिए कहा तो अारोपी ने पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुत्री ने शोर मचाया तो पीड़ित का पुत्र मौके पर पहुंचा और पुत्री को बचाने का प्रयास किया। इसपर आरोपी ने अपने पक्ष के कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया। लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से आरोपियों ने पीड़ित के पुत्र को जानलेवा हमला कर दिया। भाई को बचाने आई उसकी पुत्री पर भी हमला कर दिया। हमले में पुत्री सिर में डंडा लगने से बेहोश होकर गिर गई। जबकि पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच (Hapur)

थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hapur युवती के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर भाई को भी पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती Hapur युवती के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर भाई को भी पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती Hapur युवती के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर भाई को भी पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती Hapur युवती के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर भाई को भी पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती Hapur युवती के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर भाई को भी पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती Hapur युवती के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर भाई को भी पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती Hapur युवती के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर भाई को भी पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती Hapur युवती के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर भाई को भी पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News