Sawan Amavasya 2024 सावन की अमावस्या कब है, पितरों की शांति के लिए इस दिन क्या करना चाहिए

Khabarwala 24 News New Delhi: Sawan Amavasya 2024 अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित है। साल में 12 अमावस्या आती है जिसमें सावन अमावस्या का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है। इस तिथि पर हरिद्वार, नासिक, गया, उज्जैन जैसे पौराणिक महत्व वाले तीर्थों की नदियों में स्नान औप दान करना चाहिए। मान्यता है इससे जन्मों-जन्मांतर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Sawan Amavasya 2024 अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित है। साल में 12 अमावस्या आती है जिसमें सावन अमावस्या का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है। इस तिथि पर हरिद्वार, नासिक, गया, उज्जैन जैसे पौराणिक महत्व वाले तीर्थों की नदियों में स्नान औप दान करना चाहिए। मान्यता है इससे जन्मों-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं, सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। पूर्वजों के अलावा देवता, ऋषियों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन अमावस्या 2024 की तिथि, पूजा, स्नान-दान मुहूर्त के बारे में जाने।

सावन अमावस्या 2024 की तिथि (Sawan Amavasya 2024)

सावन अमावस्या 4 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस अमावस्या पर पितरों के लिए धूप-ध्यान, तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य के अलावा पौधारोपण भी करना चाहिए, इससे जीवन में खुशहाली आती है।

- Advertisement -

सावन अमावस्या 2024 मुहूर्त (Sawan Amavasya 2024)

सावन अमावस्या तिथि 3 अगस्त 2024, दोपहर 3.50 पर शुरू होगी और 4 अगस्त 2024 को शाम 4.42 पर इसकी समाप्त होगी।

स्नान-दान मुहूर्त – सुबह 4.20 – सुबह 5.20
अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12.00 – दोपहर 12.54
अमृत काल मुहूर्त – सुबह 06.39 – सुबह 8.21

सावन अमावस्या पर करें ये शुभ काम (Sawan Amavasya 2024)

लगाएं ये पौधे (Sawan Amavasya 2024)

ज्योतिषाचार्य के अनुसार सावन अमावस्या पर घर में बेलपत्र, तुलसी, आंवला का पौधा लगाएं, इसके अलावा मंदिर में या किसी पार्क में शमी, पीपल, नीम, बरगद, आम जैसे छायादार वृक्ष के पौधे लगाएं और उनकी देखभाल का संकल्प लें। इससे ग्रह दोष दूर होते हैं. पितरों को शांति मिलती है।

- Advertisement -

मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न (Sawan Amavasya 2024)

सावन अमावस्या के दिन घी के दीपक में केसर और लौंग के 2 दाने डालकर जलाने से माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और आर्थिक तंगी दूर करने में मदद मिलती है। इस तुलसी में घी का दीपक लगाकर विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें।

शिव का मिलेगा आशीर्वाद (Sawan Amavasya 2024)

सावन अमावस्या पर संहार के देवता शिव का रुद्राभिषेक करें। बेल पत्र, हार-फूल, आंकड़े के फूल, धतूरा से उनका श्रृंगार करें। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस उपाय से मोक्ष का रास्ता आसान हो जाता है।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News