CLOSE

Raincoat Business बारिश का मौसम, केवल 5,000 रुपये में घर से शुरू करें छाता, रेनकोट का बिजनेस, होगी मोटी कमाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Raincoat Business बारिश का मौसम आ चुका है। कुछ ऐसे बिजनेस हैं, जिनसे मोटी कमाई की जा सकती है। बरसात के मौसम में ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी गांव से लेकर शहरों तक भारी डिमांड रहती है। आज हम आपको छाता, रेनकोट के बिजनेस के बारे में बता रहे हैं।

भारत में तो अधिक गर्मी के समय भी लोग छातों का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, बारिश के समय छातों, वॉटल, वाटरप्रूफ स्कूल बैग और रबड़ शूज की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप इस सीजन में इस तरह का बिजनेस छोटे स्तर पर शुरू किया जा सकता है। सीजन खत्म होने के बाद भी इनकी बिक्री होती रहती है। चूंकि ये चीजें रखी हुई खराब नहीं होतीं, ऐसे में इन्हें अगले सीजन में भी बेचने के लिए रख सकते हैं।

5000 रुपये में शुरू करें बिजनेस (Raincoat Business)

इस बिजनेस को सिर्फ 5,000 रुपये लगाकर शुरू किया जा सकता है। यह आपके ऊपर भी निर्भर करता है कि आप इस बिजनेस को कितने बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं। रेनकोट, छाता, मॉस्किटोनेट, रबड़ शूज की डिमांड बारिश के सीजन में सबसे ज्यादा होती है। आप थोक मार्केट से ये सामान खरीदकर लोकल मार्केट में बेचने पर अच्‍छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। ये सामान आप सीधे मैन्युफैक्चर्स से भी खरीद सकते हैं।

- Advertisement -

छाता, रेनकोट से होगी मोटी कमाई (Raincoat Business)

रेनकोट, मॉस्किटोनेट जैसे सामान घर पर भी बनाए जा सकते हैं। अगर आपको सिलाई का शौक है तो थोक बाजार से सामान खरीदकर घर पर भी इन्हें तैयार किया जा सकता है। आपको ये सामान लोकल मार्केट में बेचने पर 20-25 फीसदी मुनाफा आसानी से कमा लेंगे। कुल मिलाकर इस बिजनेस में आसानी से 15,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये महीना तक कमाई कर सकते हैं। आपको इसके बारे में बेहतर रिसर्च करने की जरूरत है।

थोक मार्केट से खरीदें कच्चा माल (Raincoat Business)

आप किसी भी बड़े शहर के थोक मार्केट से सामान खरीद सकते हैं। थोक मार्केट से इन्‍हें खरीदने के बाद आप अपनी लोकल मार्केट में रिटेलर्स को इन्‍हें बेच सकते हैं। यहां से आप छाता या रेनकोट बनाने का सामान भी खरीद सकते हैं। इन्‍हें घर पर भी बना कर बेच सकते हैं। मैन्युफैक्चर्स की जानकारी आपको वेबसाइट्स पर मिल जाएगी। इन दिनों बाजार में कई तरह के छाते मिल जाते हैं। बेहतर क्वालिटी वाले अलग-अलग प्राइस रेंज में बिकते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-