सड़क हादसे में महिला की मौत, देवर घायल

खबरवाला 24 न्यूज, हापुड़ थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के किठोर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास कैंटर से बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल देवर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मौत के बाद महिला के स्वजन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज, हापुड़

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के किठोर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास कैंटर से बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल देवर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मौत के बाद महिला के स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा के रहने वाले सोनू ने बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी हेमलता दवाई लेने के लिए देवर मनोज के साथ बाइक पर सवार होकर चिकित्सक के पास जा रही थी। किठोर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर कैंटर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और देवर-भाभी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा होता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर चालक कैंटर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ देवर-भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हेमलता को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनोज का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी पर पुलिस और पीड़ित अपने स्वजन के साथ अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News