Wedding video रिसेप्शन पर बारिश ने फेरा पानी, अकेला खड़ा दिखा दूल्हा, किसी ने लिए मजे तो किसी को आई दया !

Khabarwala 24 News New Delhi: Wedding video सोशल मीडिया पर कई बार बुरे हालात वाले वीडियो के भी लोगों को मजेदार लगने लगते हैं। वे अपने कमेंट से इसमें ऐसे कमेंट करने लगते हैं कि बुरा भी लगता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शादी के रिसेप्शन फंक्शन के बारिश […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Wedding video सोशल मीडिया पर कई बार बुरे हालात वाले वीडियो के भी लोगों को मजेदार लगने लगते हैं। वे अपने कमेंट से इसमें ऐसे कमेंट करने लगते हैं कि बुरा भी लगता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शादी के रिसेप्शन फंक्शन के बारिश के बाद के हालात दिख रहे हैं। इस पर लोगों ने मिलेजुले कमेंट किए हैं जहां कई लोगों ने इस स्थिति पर मजेदार कमेंट किए हैं तो वहीं कई लोगों को दूल्हे पर दया भी आई है। फिर भी वीडियो लोगों ने खूब पसंद किया है।

वीडियो हो रहा वायरल (Wedding video)

वीडियो में वेडिंग रिसेप्शन समारोह को दिखाया गया है जहां बारिश की वजह से कोई नहीं दिख रहा है। केवल गीली कुर्सियां और कुछ ही इक्का दुक्का लोगों में स्टेज पर केवल दूल्हा अकेला ही दिखाई दे रहा है। और एक मेहमान सामान ले जाते हुए दिख रहा है। यह साफ नहीं हो रहा है कि बारिश फंक्शन खत्म होने के बाद हुई या पहले ही फंक्शन के रंग में भंग डाल गई।

यूजर्स कर रहे रोचक कमेंट्स (Wedding video)

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को दिलीप प्रजापति नाम के शख्स के dk_official_143 अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे एक करोड़ 16 लाख लोगों ने देखा है। वहीं एक अन्य छोटे सी क्लिप दूल्हा दुल्हन की भी शेयर की गई है। लेकिन पोस्ट का सबसे रोचक हिस्सा इसके कमेंट हैं।

लोगों ने इस वीडियो पर जम कर कमेंट किए हैं जहां कई लोगों ने दूल्हा और दूल्हन, दोनों परिवारों के प्रति सहानुभूति दिखाई है तो किसी ने दूल्हे को अकेला खड़ा देख बेचारा भी कह डाला। वहीं कई लोगों ने दूल्हे के जब्बे की तारीफ करते हुए कहा है कि वह तो दुल्हन लेकर ही जाएगा। एक यूजर ने मजाकिया कमेंट करने वालों के यह भी कहा है, यह कोई मजाक नहीं है।

कढ़ाई में नहीं खाना चाहिए था… (Wedding video)

वहीं एक यूजर ने कमेंट में एक कहावत याद करते हुए कहा, कढ़ाई में नहीं खाना चाहिए था, यह कहावत के अनुसार कहते हैं कि जो भी कढ़ाई में खाना खाता है, उसकी शादी में बारिश होती है। इस वीडियो को 10 मिलियन लोगों के देखे जाने पर उसने लोगों को एक अन्य पोस्ट में धन्यवाद भी दिया है।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News