Veggies in Monsoon सेहत को लेकर बरतें एहतियात, बारिश में इन हरी सब्जियों को खाने से बचना चाहिए, जानिए एक्सपर्ट से

Khabarwala 24 News New Delhi : Veggies in Monsoon बरसात में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर और खांसी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में अपनी सेहत को लेकर एहतियात बरतना जरूरी है। उन्हीं चीजों को खाएं, जिससे आपका पाचन सही रहे। नारायणा हॉस्पिटल में चीफ डायटीशियन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Veggies in Monsoon बरसात में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर और खांसी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में अपनी सेहत को लेकर एहतियात बरतना जरूरी है। उन्हीं चीजों को खाएं, जिससे आपका पाचन सही रहे।

नारायणा हॉस्पिटल में चीफ डायटीशियन पायल शर्मा कहती हैं कि बारिश के दिनों में बाहर के किसी भी तरह के खाने से परहेज करना चाहिए। इनमें बैक्टीरिया की ग्रोथ ज्यादा होती है. अगर आप हरी सब्जियां भी खाते हैं तो आपको ये जानना जरूरी है कि कौन सी आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं…

शिमला मिर्च (Veggies in Monsoon)

बारिश के मौसम में शिमला मिर्च भी खाने से बचना चाहिए। शिमला मिर्च का इस्तेमाल नूडल्स और स्टार्टर में ज्यादा किया जाता है। लेकिन बारिश के इस मौसम में ये सब्जी हेल्थ के लिए ठीक नहीं है। शिमला मिर्च की ठंडी प्रकृति पाचन अग्नि को परेशान कर सकती है। इससे पित्त दोष बढ़ सकता है।

फूलगोभी (Veggies in Monsoon)

बारिश के मौसम में पकौड़े खाने का तो हर किसी का मन होता है। इस मौसम में ज्यादातर लोग गोभी पकौड़े या पराठे खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इस मौसम में सब्जी भी खाते हैं लेकिन बारिश के मौसम में ये सब्जी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे पाचन संबंधी दिक्कत बढ़ती है और वात दोष भी हो सकता है।

पालक (Veggies in Monsoon)

पालक में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है लेकिन मानसून के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। दरअसल, पालक खाने से वात और पित्त दोष बढ़ता है। ऐसे में बारिश के मौसम में इसे ज्यादा न खाएं।

पत्ता गोभी (Veggies in Monsoon)

अगर आप बारिश के मौसम में पत्ता गोभी खा रहे हैं तो इससे बचें। बारिश में पत्ता गोभी खाने से जठराग्नि खराब हो सकती है। इस मौसम में वैसे भी पत्ता गोभी में कीड़े होने का डर होता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News