फर्नीचर के गोदाम में लगी आग, व्यक्ति की जलकर हुई मौत

Khabarwala24NewsHapur : थाना देहात क्षेत्र के गांव लोधीपुर में एक फर्नीचर के गोदाम में बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस दौरान गोदाम में मौजूद एकव्यक्ति की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सबसे बड़ी बात यह है कि सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur : थाना देहात क्षेत्र के गांव लोधीपुर में एक फर्नीचर के गोदाम में बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस दौरान गोदाम में मौजूद एकव्यक्ति की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सबसे बड़ी बात यह है कि सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन, उन्हें व्यक्ति की मौत का पता नहीं चल सका। ज़ब आज सुबह मालिक गोदाम पर पहुंचा तो व्यक्ति का अधजला शव देखकर पुलिस को सूचना दी। वही अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है। गोदाम के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मंसूरपुर के रहने वाले संजय का लोधीपुर स्थित फर्नीचर का गोदाम है। इस गोदाम में पुराने फर्नीचर को ठीक करने का काम किया जाता है। गोदान में पांच मजदूर काम करते हैं।

संदिग्द परिस्थितियों में लगी थी आग

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात दो मजदूर गोदाम का ताला लगाकर घर लौट गए थे। रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने गोदाम मालिक व दमकल विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में मालिक व दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद दमकलकर्मी वापस लौट गए और गोदाम मालिक अपने घर चला गया।

गोदाम खोलने पर पड़ा मिला अधजला शव

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मालिक गोदाम पर पहुंचा। अंदर पहुंचने के बाद जीने पर एक व्यक्ति का अधजला शव पड़ा देखकर मालिक ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मालिक ने शव के बारे में पुलिस को काल कर बताया। मामले की जानकारी पर थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव करीब 60 फीसदी तक जल चुका है। जिसके चलते शिनाख्त नहीं हो सकी है। एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि गोदाम के आसपास स्थित मकानों व प्रतिष्ठानों लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। मालिक और गोदाम में काम करने वाले दो मजदूरों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Add1
Add1

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News