जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर पीएम को संबोधित ज्ञापन ऊर्जा मंत्री को सौंपा

Khabarwala24NewsHapur:जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर को ज्ञापन सौंपा। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गुर्जर व ज़िलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य, तथा ज़िला महासचिव कटार सिंह गुर्जर, (सम्पर्क प्रमुख) ने हितकारी फार्म हाउस में जनसंख्या समाधान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur:जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर को ज्ञापन सौंपा।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गुर्जर व ज़िलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य, तथा ज़िला महासचिव कटार सिंह गुर्जर, (सम्पर्क प्रमुख) ने हितकारी फार्म हाउस में जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन के जन प्रतिनिधियों से संवाद व ज्ञापन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधान मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डाक्टर सोमेनद्र तोमर को सौंपा। “दो बच्चों का कानून ” बनाए जाने और जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिये समर्थन मांगा। राज्य मंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिये पूर्ण समर्थन का वायदा किया ओर दो बच्चों का कानून” को देश के संतुलित और समन्वित विकास के लिए आवश्यक होने लिए समर्थन दिया। राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र गुर्जर ने ऊर्जा राज्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।

जीतराम गुर्जर, पूर्व सदस्य, जिला पंचायत ने राजेन्द्र गुर्जर राष्ट्रीय सचिव तथा सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष को शाल पहनाकर स्वागत करते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करने की घोषणा की ।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में धर्मेद्र गुर्जर उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा मीडिया प्रमुख,नीरज शर्मा, सुधीर कसाना,मोनू त्यागी ,मधु गुप्ता, ईश्वर कुमारी सिसोदिया, शशि गोयल आदि मौजूद रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News