अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन, तहसील चौपला पर लगाया जाम, महिला अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का मामला

Khabarwala24NewsHapur: महिला अधिवक्ता के खिलाफ थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज होने के मामले में अधिवक्ताओं का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट गया अधिवक्ताओं ने तहसील चौपला पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने हरियाणा पुलिस के कर्मियों पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24NewsHapur: महिला अधिवक्ता के खिलाफ थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज होने के मामले में अधिवक्ताओं का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट गया अधिवक्ताओं ने तहसील चौपला पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने हरियाणा पुलिस के कर्मियों पर महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन और मुुुकदमा दर्ज कराने की मांग की। हरियाणा पुलिस के खिलाफ प्रार्थना पत्र भी पुलिस अधिकारियों को दिया।

Additional superintendent of police explaining to the advocates
Additional superintendent of police explaining to the advocates

बृहस्पतिवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील चौपला पर पहुंचे और जाम लगा दिया। अधिवक्ताओं ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमें को वापस लेते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाया इस पर वह पुलिस कार्यालय को नारेबाजी करते हुए निकल पड़े।

पुलिस कार्यालय का घेराव कर की नारेबाजी

बड़ी संख्या में अधिवक्ता पुलिस कार्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्र ने अधिवक्ताओं को समझाया और वार्ता के लिए बुलाया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एनुल हक और सचिव नरेंद्र शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता शांतिप्रिय है। वह वार्ता करने के लिए आए हैं ताकि महिला अधिवक्ता को न्याय मिल सके। अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Sp talking to advocates
Sp talking to advocates

एसपी और अधिवक्ताओं के बीच हुई वार्ता

हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों और एसपी अभिषेक वर्मा के बीच वार्ता हुई। अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखा और बताया गया कि महिला अधिवक्ता के खिलाफ झूठा मुकदमें दर्ज किया गया है। जबकि हरियाणा पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। एसपी ने बताया कि इस मामले की एक वीडियो भी उन्होंने देखा है। हरियाणा पुलिस के अधिकारियों से भी वार्ता हुई है। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस के अधिकारी विभागीय जांच करा रहे हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

 

क्या हैं आरोप

अधिवक्ताओं को आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने पिछले दिनों महिला अधिवक्ता मोनिका सिद्धू के घर जाकर उनके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया है। अधिवक्ता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। जबकि हरियाणा पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Add1
Add1

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, वादकारी परेशान

महिला अधिवक्ता के साथ हरियाणा पुलिस द्वारा अभद्रता कर मारपीट किए जाने के मामले में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया। इस कारण वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन, तहसील चौपला पर लगाया जाम, महिला अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का मामला

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News