leopard : तेंदुए की तलाश में जुटी रही वन विभाग की टीम और ग्रामीण

Khabarawala24NewsDholana(Hapur) : leopard क्षेत्र के गांव नंगला काशी में मंगलवार को जाल में फंसे तेंदुए की वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने बुधवार को पूरे दिन जंगलों की खाक छानती रही। ग्रामीण भी दहशत में रहे और टीम के साथ जंगलों में कांबिंग की। लेकिन टीम को जांच में तेंदुए के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarawala24NewsDholana(Hapur) : leopard क्षेत्र के गांव नंगला काशी में मंगलवार को जाल में फंसे तेंदुए की वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने बुधवार को पूरे दिन जंगलों की खाक छानती रही। ग्रामीण भी दहशत में रहे और टीम के साथ जंगलों में कांबिंग की। लेकिन टीम को जांच में तेंदुए के होने के कोई सुबूत मौके पर नहीं मिले।हालांकि ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
गौरतलब है कि ऊपरी गंग नहर से सटे जंगल में ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को जंगली सूकर को पकडऩे के लिए जाल लगाया गया था। जिसमें अचानक एक तेंदुआ फंस गया। हालांकि तेंदुआ कुछ देर संघर्ष करने के बाद भाग निकला।
रेंजर मुकेश कंडपाल ने बताया कि ग्राम प्रधान खेमराज सिंह के सहयोग से वन विभाग ने तेंदुए को जंगल में तेंदुए को पकडऩे के लिए दो टीमें गठित की थी। सुबह से ही टीम तेंदुए और उसके पद चिन्ह तलाश करती रही। घना जंगल होने के कारण तेंदुए होने से इंकार भी नहीं किया जा सकता। लेकिन अभी उसके होने का कोई पुख्ता सुबूत टीम को नहीं मिला। हालांकि ग्रामीण तेंदुए को लेकर दहशत में हैं और जंगलों की ओर अकेले जाने से फिलहाल कतरा रहे हैं।

Add
Add

- Advertisement -

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News