Hapur हापुड़ जनपद ने सीसीटीएनएस में पाया प्रदेश में दूसरा स्थान

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur जनपद हापुड़ पुलिस ने सीसीटीएनएस क्रियांवयन में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि गाजियाबाद कमिश्नरेट ने प्रदेश में प्रथम स्थान तो नोएडा कमिश्नरेट ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधिकारियों ने जनपद में इस महत्वपूर्ण परियोजना में जुड़े सभी पुलिस कर्मियों को बधाई दी है। यह किए […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur जनपद हापुड़ पुलिस ने सीसीटीएनएस क्रियांवयन में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि गाजियाबाद कमिश्नरेट ने प्रदेश में प्रथम स्थान तो नोएडा कमिश्नरेट ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधिकारियों ने जनपद में इस महत्वपूर्ण परियोजना में जुड़े सभी पुलिस कर्मियों को बधाई दी है।

यह किए जाते हैं कार्य 

सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम) भारत सरकार के राष्ट्रीय ई शासन योजना के तहत एक महत्वकांक्षी परियोजना है। इसके अंतर्गत वर्तमान में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सभी थानों में कार्यशील है। वर्तमान में सीसीटीएनएस के माध्यम से प्राथमिकी पंजीकरण, गैर संज्ञीय रिपोर्ट, मेडिको लीगल केस, गुमशुदा व्यक्ति, खोई हुई सम्पत्ति, लापता मवेशी, विदेशी पंजीकरण, पर्यवेक्षण रिपोर्ट / प्रगति का पंजीकरण, अज्ञात मृत शरीर/अस्वाभाविक मृत्यु पंजीकरण, अनुसंधान संबंधी कार्य, शिकायतों के पंजीकरण, डेटाबैंक सेवा आदि कार्य किए जाते हैं।

प्रदेश के कौन कौन दस स्थानों पर रहे जनपद (Hapur)

सीसीटीएनएस में गाजियाबाद कमिश्नरेट 99.84 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान, जबकि हापुड़ जनपद ने 95.59 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बिजनौर जनपद ने 95.38 प्रतिशत के साथ 3 स्थान, फतेहगढ़ ने 95.09 प्रतिशत के साथ 4 स्थान, जौनपुर 94396 प्रतिशत के साथ 5 स्थान, अमेठी ने 94.89 प्रतिशत के साथ 6 स्थान, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट ने 94.66 प्रतिशत के साथ 7 स्थान, बाराबंकी ने 94.62 प्रतिशत के साथ 8 स्थान, खीरी ने 94.50 प्रतिशत के साथ 9 स्थानऔर मोहबा ने 94.49 प्रतिशत अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।

क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक 

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीएनएस परियोजना में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्ग दर्शन में जनपद ने प्रदेश में स्थान प्राप्त किया है उन्होंने बताया कि जनपद में सीसीटीएनएस की प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्य में लगे सभी पुलिस कर्मियों की टीम को बधाई।

Hapur हापुड़ जनपद ने सीसीटीएनएस में पाया प्रदेश में दूसरा स्थान Hapur हापुड़ जनपद ने सीसीटीएनएस में पाया प्रदेश में दूसरा स्थान Hapur हापुड़ जनपद ने सीसीटीएनएस में पाया प्रदेश में दूसरा स्थान Hapur हापुड़ जनपद ने सीसीटीएनएस में पाया प्रदेश में दूसरा स्थान Hapur हापुड़ जनपद ने सीसीटीएनएस में पाया प्रदेश में दूसरा स्थान Hapur हापुड़ जनपद ने सीसीटीएनएस में पाया प्रदेश में दूसरा स्थान Hapur हापुड़ जनपद ने सीसीटीएनएस में पाया प्रदेश में दूसरा स्थान Hapur हापुड़ जनपद ने सीसीटीएनएस में पाया प्रदेश में दूसरा स्थान Hapur हापुड़ जनपद ने सीसीटीएनएस में पाया प्रदेश में दूसरा स्थान

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News