जिला मुख्यालय पर महिला पुरुषों ने किया प्रदर्शन

खबरवाला24 न्यूज, हापुड़ : हापुड़ निराशरे सेवा समिति के सैकड़ों महिला और पुरुष जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। जहां डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया कि रेलवे उन्हें उनकी भूमि से हटाना चाहती है। शनिवार को बड़ी संख्या में महिला पुरुष जिला मुख्यालय पर पहुंचे। जहां ज्ञापन देते हुए बताया कि ग्राम […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला24 न्यूज, हापुड़ : हापुड़ निराशरे सेवा समिति के सैकड़ों महिला और पुरुष जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। जहां डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया कि रेलवे उन्हें उनकी भूमि से हटाना चाहती है।

शनिवार को बड़ी संख्या में महिला पुरुष जिला मुख्यालय पर पहुंचे। जहां ज्ञापन देते हुए बताया कि ग्राम असौड़ा का एक खसरा पर रेलवे अपना कब्जा करना चाहती है। जबकि इस खसरे पर 500 गरीब परिवार सरकारी सहयाता से बने मकानों में रहते हैं। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई करते गरीब परिवारों को अपने मकानों से वंचित किए जाने पर रोक लगाने की मांग की है।

समिति के सहसचिव पंकज का कहना है कि अगर गरीबों को उनके आवास से वंचित कर दिया गया तो वह सहन नहीं करेंगे। गरीबों के हितों की रक्षा की जाए और उन्हें उनकी भूमि पर काबिज रहने दिया गया। डिप्टी कलेक्टर सुनीता सिंह ने आश्वासन दिया कि इस मामले में नियमनुसार जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं भारी संख्या में महिला पुरुषों के जिला मुख्यालय पर पहुंचने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News