Noida Crime News नोएडा पुलिस और लुटेरों में हुई मुठभेड़, तीन बदमाश गोली लगने से हुए घायल

Khabarwala 24 News Noida: Noida Crime News यूपी के जनपद नोएडा में थाना सूरजपुर/ईकोटेक तृतीय पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक बदमाश फरार गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटा गया माल, अवैध हथियार और लोडर/छोटा हाथी बरामद किया गया है। […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Noida: Noida Crime News यूपी के जनपद नोएडा में थाना सूरजपुर/ईकोटेक तृतीय पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक बदमाश फरार गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटा गया माल, अवैध हथियार और लोडर/छोटा हाथी बरामद किया गया है। बदमाशों में तीन बदमाश हापुड़ जनपद के रहने वाले हैं।

Noida crime news नोएडा पुलिस और लुटेरों में हुई मुठभेड़, तीन बदमाश गोली लगने से हुए घायल

क्या है पूरा मामला (Noida Crime News)

पुलिस के अनुसार 10 जून की सुबह करीब नौ बजे चार अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लुटेरों द्वारा अमेजॉन वेयरहाउस सूरजपुर से ड्राइवर द्वारा अमेजॉन डिलीवरी से संबंधित 26 कट्टा/बंडल माल (जिसमें लोगों द्वारा मंगाया गया मोबाइल, घरेलू व अन्य सामान आदि भरे हुए थे) को 130 मीटर रोड एमटेक कंपनी के सामने सर्विस रोड के किनारे बदमाशों द्वारा ड्राइवर से मारपीट कर लूट लिया गया था। ड्राइवर द्वारा अपने मालिक के साथ थाना सूरजपुर पहुंचकर तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत करवाया गया।

वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया। बदमाशों द्वारा लूटा गया सामान से भरा छोटा हाथी घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर वेटलैंड बफर जोन रोड के किनारे बनी झाडियों/जंगल में छुपा दिया गया था । जिसकी बदमाशों द्वारा दूर से ही निगरानी की जा रही थी। रात में चारों बदमाश लूटे गये माल को लेकर जा रहे थे कि थाना सूरजपुर/ईकोटेक तृतीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

Noida crime news नोएडा पुलिस और लुटेरों में हुई मुठभेड़, तीन बदमाश गोली लगने से हुए घायल

बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि उनका एक साथ मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

कौन हैं घायल बदमाश (Noida Crime News)

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश सचिन उर्फ बिट्टू भीम नगर नई बस्ती विजय नगर गाजियाबाद, राहुल निवासी ग्राम असौडा थाना हापुड देहात जिला हापुड़ और सन्नी निवासी ग्राम बदनौली थाना हापुड नगर जिला हापु है। जबकि फरार बदमाश मोनू उर्फ दीपक निवासी मोहल्ला शम्भूपुरा हापुड थाना हापुड नगर जिला हापुड़ है।

यह किया बरामद (Noida Crime News)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लोडर/छोटा हाथी, मय माल अमेजॉन कंपनी के कुल 26 पैकेट/बंडल और तीन अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किया गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News