Kedar Jadhav Announces Retirement केदार जाधव का संन्यास का एलान, क्रिकेटर से की शादी, एक फैसले ने बदला करियर, जानिए कौन है वो

Khabarwala 24 News New Delhi : Kedar Jadhav Announces Retirement दाएं हाथ के बल्लेबाज केदार जाधव ने सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया है। एक समय टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर की जान माने जाने वाले जाधव लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में थे लेकिन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Kedar Jadhav Announces Retirement दाएं हाथ के बल्लेबाज केदार जाधव ने सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया है। एक समय टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर की जान माने जाने वाले जाधव लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में थे लेकिन उन्हें मौके नहीं मिल रहे थे। आखिरकार उन्होंने हमेशा अपने दिल के करीब रहने वाले इस खेल को अलविदा कह दिया लेकिन सिर्फ क्रिकेट ही केदार की दिल के करीब नहीं है।

केदार एक क्रिकेटर पर दिल हार बैठे थे। केदार ने उस साल शादी की जिस साल टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप जीता। केदार ने 25 जून 2011 को शादी की वो भी एक क्रिकेटर से। उनकी पत्नी का नाम है स्नेहल जाधव। स्नेहल भी क्रिकेटर रह चुकी हैं और महाराष्ट्र के लिए खेल चुकी हैं।

टीम की जर्सी नहीं मिली (Kedar Jadhav Announces Retirement)

स्नेहल हालांकि टीम इंडिया की जर्सी नहीं पहन सकीं। उनका करियर घरेलू क्रिकेट तक ही सीमित रहा। वह महाराष्ट्र और वेस्टजोन के लिए खेलीं। वह विकेटकीपर और बल्लेबाज थीं।

उन्होंने अपना आखिरी घरेलू मैच साल 2016 में ओडिशा के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपने करियर में एक फर्स्ट क्लास मैच, 37 लिस्ट-ए मैच और 31 टी20 मैच खेले। अब हालांकि वह क्रिकेट से दूर हैं। इन दोनों की एक बेटी भी है। केदार ने अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट में लिखा है कि स्नेहल से जीवन पूरा हुआ है।

क्रिकेट छोड़ने से रोका (Kedar Jadhav Announces Retirement)

शादी के बाद जब केदार और स्नेहल हनीमून पर थे तब महाराष्ट्र क्रिकेट टीम का एलान हुआ था लेकिन इसमें केदार का नाम नहीं था। केदार काफी निराश थे और उन्होंने खेल को अलविदा कहने का मन बना लिया था। लेकिन स्नेहल ने उन्हें रोक लिया और उनका खेल जारी रहा। नतीजा ये रहा कि केदार को बाद में जाकर टीम इंडिया की जर्सी मिली।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News