Hapur Crime News जमीनी विवाद को लेकर किसान को शूटर ने मारी थी गोली, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News यूपी के जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में चार दिन पहले खेत में काम कर रहे किसान को जमीनी विवाद को लेकर शूटरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों शूटरों और सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News यूपी के जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में चार दिन पहले खेत में काम कर रहे किसान को जमीनी विवाद को लेकर शूटरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों शूटरों और सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सुपारी देने वाले आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

Hapur crime news जमीनी विवाद को लेकर किसान को शूटर ने मारी थी गोली, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार
क्या था पूरा मामला (Hapur Crime News)

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैना निवासी संजीव अपने खेत पर काम कर रहा था। 29 मई की शाम को संजीव को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस वारदात की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना मुकदमा दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच शुरू कर दी।

क्या बोले एसपी हापुड़ (Hapur Crime News)

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत 29 मई को एक गोली चलने की सूचना आई थी। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो तुरंत घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सभी तथ्यों की जांच शुरू कर दी गई। जांच में पता चला कि एक खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से रस्साकशी चल रही थी। जिसमें एक पक्ष का नाम कृष्ण विधुड़ी है और दूसरा पक्ष प्रमोद चौहान है। कृष्ण विधुड़ी और प्रमोद चौहान के बीच जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था और पैसों कुछ बात थी। इस विवाद को ध्यान में रखते हुए प्रमोद चौहान ने अपनी साथी राजू के साथ मिलकर घायल संजीव को डराने धमकाने के उद्देश्य से दो शूटरों को हायर किया था। जिसका नाम दीपेश उर्फ दीपक और मोहित उर्फ चीमा है। इन दोनों को करीब पचास हजार रुपये और एक गाड़ी यहां से भागने के लिए उपलब्ध कराई गई थी। राजू ने शूटरों को बताया कि संजीव इस समय खेत पर अकेला काम कर रहा है उसके आसपास कोई नहीं है। शूटरों ने मौके पर पहुंचकर गोली माकर घायल कर फरार हो गए थे।

सुपारी देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur Crime News)

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए सुपारी देने वाले आरोपी प्रमोद चौहान की पुलिस तलाश कर रही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hapur crime news जमीनी विवाद को लेकर किसान को शूटर ने मारी थी गोली, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार
यह किया गया बरामद (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे /निशादेही से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा, पल्सर बाइक, होण्डासिटी कार व दो मोबाईल फोन बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपी हैं शातिर अपराधी (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके खिलाफ जनपद गाजियाबाद, बुलन्दशहर व हापुड़ में चोरी, हत्या, लूट एवं आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दीपक उर्फ दीपेश निवासी ग्राम खड्या नियाजपुर थाना सिम्भावली जनपद हापुड़। मोहित उर्फ चीमा निवासी ग्राम बछलौता थाना बाबूगढ जनपद हापुड़, हाल पता ग्राम शुक्रताल थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर व राजू उर्फ राजकुमार निवासी ग्राम जखैड़ा थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ है।

Hapur crime news जमीनी विवाद को लेकर किसान को शूटर ने मारी थी गोली, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार Hapur crime news जमीनी विवाद को लेकर किसान को शूटर ने मारी थी गोली, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार Hapur crime news जमीनी विवाद को लेकर किसान को शूटर ने मारी थी गोली, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार Hapur crime news जमीनी विवाद को लेकर किसान को शूटर ने मारी थी गोली, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार Hapur crime news जमीनी विवाद को लेकर किसान को शूटर ने मारी थी गोली, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार Hapur crime news जमीनी विवाद को लेकर किसान को शूटर ने मारी थी गोली, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार Hapur crime news जमीनी विवाद को लेकर किसान को शूटर ने मारी थी गोली, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार Hapur crime news जमीनी विवाद को लेकर किसान को शूटर ने मारी थी गोली, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News