June 2024 Upcoming OTT Release बड़े मियां छोटे मियां से ‘मिर्जापुर 3’तक, जून में ओटीटी पर मचाएगी धूम, ये फिल्में और सीरीज

Khabarwala 24 News New Delhi: June 2024 Upcoming OTT Release मई में कई फिल्मों और वेब सीरीज ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं यह सिलसिला जून में भी जारी रहेगा। इस महीने कई फिल्में और वेब सीरीज धमाल मचाने वाली हैं। घर बैठे ही दर्शक इनका लुत्फ उठा सकते हैं। चलिए जानते है कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: June 2024 Upcoming OTT Release मई में कई फिल्मों और वेब सीरीज ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं यह सिलसिला जून में भी जारी रहेगा। इस महीने कई फिल्में और वेब सीरीज धमाल मचाने वाली हैं। घर बैठे ही दर्शक इनका लुत्फ उठा सकते हैं। चलिए जानते है कि जून 2024 में ओटीटी पर किन फिल्मों और वेब सीरीज का जलवा देखने को मिलेगा।

Netflix पर ये सीरीज और फिल्में होंगी स्ट्रीम (June 2024 Upcoming OTT Release)

नेटफ्लिक्स पर जून 2024 में कई वेब सीरीज और फिल्में देखने को मिलेगी. वेब सीरीज Hierarchy नेटफ्लिक्स पर 6 जून को स्ट्रीम होगी। वहीं इसी दिन अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी स्ट्रीम होने वाली है।

- Advertisement -

इसके अलावा Bridgerton सीजन 3 का पार्ट- 2, 13 जून और महाराज 14 जून को स्ट्रीम होगी। वहीं एजेंट्स ऑफ मिस्ट्री 18 जून को और ‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’ 20 जून को आएगा। इसके अलावा जून में नेटफ्लिक्स पर स्कूप सीजन 2 की भी स्ट्रीमिंग होगी। लेकिन इसकी डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

यहां स्ट्रीम होगी ये फिल्में और सीरीज (June 2024 Upcoming OTT Release)

जून की शुरुआत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वेब सीरीज ‘गुनाह’ स्ट्रीम की जाएगी। इसमें अहम रोल में एक्टर गश्मीर और एक्ट्रेस सुरभि ज्योति है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 3 जून को स्ट्रीम होगी। इसके बाद 4 जून को ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ का चौथा सीजन स्ट्रीम होगा.

- Advertisement -

जून में ही साउथ की फिल्म ‘आडुजीवितम गोट लाइफ’ लाइफ भी स्ट्रीम होगी. हालांकि इसकी रिलीज डेट तय नहीं हुई है।

इन फिल्मों और वेब सीरीज का प्राइम वीडियो पर जलवा (June 2024 Upcoming OTT Release)

13 जून को ‘द बॉयज’ सीजन 4 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इसके बाद 15 जून को ‘मिस नाइट एंड डे’ की स्ट्रीमिंग कई जाएगी। वहीं प्राइम वीडियो पर जून में ही ‘मिर्जापुर 3’ वेब सीरीज भी रिलीज हो सकती है। लेकिन इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

‘गुल्लक सीजन 4’ का सोनी लिव पर चलेगा जादू (June 2024 Upcoming OTT Release)

सोनी लिव पर जून में मशहूर वेब सीरीज ‘गुल्लक’ का सीजन 4 स्ट्रीम होने जा रहा है। ‘गुल्लक सीजन 4’ 7 जून को सोनी लिव पर रिलीज हो रही है। बता दें कि इसमें जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मयार और सुनीता राजवार अहम रोल में है।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जियो सिनेमा पर आएगा (June 2024 Upcoming OTT Release)

वहीं जियो सिनेमा पर 17 जून को ‘हॉउस ऑफ द ड्रैगन’ रिलीज होने जा रही है। इसके बाद जियो सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन की शुरुआत 22 जून से होगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News