HPDA उपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, बंद मिला कार्य; नोटिस जारी करने के निर्देश

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत विकसित की जा रही योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य स्थल पर कार्य बंद मिला। जिस पर उपाध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निजी विकास कर्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। इसके अलावा […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत विकसित की जा रही योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य स्थल पर कार्य बंद मिला। जिस पर उपाध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निजी विकास कर्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री अावास योजना आनन्द विहार में सफाई व्यवस्था बेहतर किए जाने के निर्देश दिए।

इन योजनाओं का किया निरीक्षण (HPDA)

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रहीं प्रधानमंत्री आवास योजना हिण्डालपुर एवं प्रधानमंत्री आवास योजना आनन्द विहार तथा निजी विकासकर्ता द्वारा विकसित की जा रही ग्राम खेड़ा, पिलखुवा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना दिया ग्रीन का निरीक्षण किया गया।

प्रगत्ति अपेक्षानुरूप नहीं पाई गई (HPDA )

प्रधानमंत्री आवास योजना हिण्डालपुर निर्माण/विकास कार्य की प्रगत्ति अपेक्षानुरूप नहीं पाई गई तथा निर्देश प्रदान दिए गए कि निर्माण कार्य को समयशीलता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। आन्तरिक विकास कार्य हेतु निविदा प्रक्रिया लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु प्रभावी आदर्श आचार संहिता को समाप्त होते ही अविलम्ब प्रारम्भ कराई जाए।

Hpda -
Hpda –

यह दिए निर्देश (HPDA)

इसके बाद उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रीन, ग्राम खेड़ा कार्य स्थल पर निर्माण कार्य बन्द मिला। उपाध्यक्ष द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए

निजी विकासकर्ता को नोटिस निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना आनन्द विहार योजना में सफाई व्यवस्था समुचित नहीं पाई गई है। उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री अावास योजना आनन्द विहार में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देशित दिए।

यह रहे मौजूद (HPDA)

इस अवसर पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह समेत प्राधिकरण के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Hpda उपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, बंद मिला कार्य; नोटिस जारी करने के निर्देश Hpda उपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, बंद मिला कार्य; नोटिस जारी करने के निर्देश Hpda उपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, बंद मिला कार्य; नोटिस जारी करने के निर्देश Hpda उपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, बंद मिला कार्य; नोटिस जारी करने के निर्देश Hpda उपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, बंद मिला कार्य; नोटिस जारी करने के निर्देश Hpda उपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, बंद मिला कार्य; नोटिस जारी करने के निर्देश Hpda उपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, बंद मिला कार्य; नोटिस जारी करने के निर्देश Hpda उपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, बंद मिला कार्य; नोटिस जारी करने के निर्देश

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News