The Family Man 3 OTT Release Date मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन 3’? जानिए- कब और कहां देख सकेंगे

Khabarwala 24 News New Delhi: The Family Man 3 OTT Release Date मनोज बाजपेयी स्टारर जासूसी थ्रिलर द फैमिली मैन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक हैं। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के श्रीकांत तिवारी के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। दो सीजन जबरदस्त हिट रहे […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: The Family Man 3 OTT Release Date मनोज बाजपेयी स्टारर जासूसी थ्रिलर द फैमिली मैन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक हैं। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के श्रीकांत तिवारी के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

दो सीजन जबरदस्त हिट रहे (The Family Man 3 OTT Release Date)

इस वेब शो के दो सीजन जबरदस्त हिट रहे थे। वैसे राज और डीके की डायरेक्शनल द फैमिली मैनज् को लेकर किसी ने भी नहीं सोचा था कि ये वेब सीरीज़ एक कल्ट क्लासिक बन जाएगी। वहीं अब फैंस इस सीरीज की तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए चलिए यहां जानते हैं द फैमिली मैन का तीसरा सीजन कब रिलीज होगा?

क्या ‘पंचायत 3’ के बाद होगी रिलीज ‘द फैमिली मैन 3’ (The Family Man 3 OTT Release Date)

कहा जा रहा है कि द फैमिली मैन सीज़न तीन का प्रीमियर पंचायत सीज़न 3 की रिलीज़ के ठीक बाद होगा। आपको बता दें कि पंचायत 3 28 मई,2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की वेब सीरीज का पहला एपिसोड मंगलवार आधी रात को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर हो जाएगा। वहीं अब द फैमिली मैन 3 की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

ओटीटी पर कब रिलीज होगी ‘द फैमिली मैन 3’? (The Family Man 3 OTT Release Date)

वहीं फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक एक विश्वसनीय सूत्र से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “द फैमिली मैन 3 के लिए प्रोडक्शन का काम पूरा नहीं हुआ है। दर्शकों को नए सीज़न में ज्यादा रोमांच और ड्रामा के लिए खुद को तैयार करने की जरूरत है। हालांकि, शो शुरू होने के लिए तैयार नहीं है। सीरीज के तीसरे सीज़न के तैयार होने में कुछ महीने लगेंगे। निर्माता सही समय पर द फैमिली मैन 3 की रिलीज़ की तारीख की घोषणा करेंगे। तब तक इंतजार करें और प्राइम वीडियो पर पहले दो सीज़न देखें।”

‘द फैमिली मैन 3’ स्टार कास्ट (The Family Man 3 OTT Release Date)

‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में मनोज बाजपेयी, प्रियामणी और शारिब हाशमी नजर आएंगे। हालांकि कहा जा रहा है कि इस बार शरद केलकर ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का हिस्सा नहीं होंगे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News