(Crime News)बाइक चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

Khabarwala24NewsHapur (Crime News): कोतवाली क्षेत्र में सिकंदरगेट इलाके से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य एक बाइक चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी फरदीन ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur (Crime News): कोतवाली क्षेत्र में सिकंदरगेट इलाके से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य एक बाइक चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी फरदीन ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया कि 16 मार्च को वह सिकंदरगेट इलाके में कपड़े खरीदने के लिए बाइक पर सवार होकर गया था। पीड़ित ने ट्रांसफार्मर के पास बाइक खड़ी की और कपड़े खरीदकर वापस आया तो उसने देखा कि बाइक गायब थी। आसपास के लोगों से बाइक के बारे में काफी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर बाइक बरामद कराने की मांग की है।

सीसीटीवी की जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -

बाइक चोरी की वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अब सीसीटीवी की फुटेज की मदद से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

(crime news)बाइक चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News