हिस्ट्रीशीटर व शेखपुर खिचरा के पूर्व प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Khabarwala24 News Dholana: थानांतर्गत एक गांव में हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान सहित छह लोगों ने एक मकान पर धावा बोला। आरोप है कि घारदार हथियारों से वारकर महिलाओं के साथ अश्लीलता की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपित फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Dholana: थानांतर्गत एक गांव में हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान सहित छह लोगों ने एक मकान पर धावा बोला। आरोप है कि घारदार हथियारों से वारकर महिलाओं के साथ अश्लीलता की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपित फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके प्लाट पर कुछ भूमाफिया नजर रखे हुए हैं। लंबे समय से प्लाट पर कब्जा करने के चलते परेशान करते आ रहे हैं। आरोप है कि 10 मार्च को गांव शेखपुर खिचरा का पूर्व प्रधान राशिद जो हिस्ट्रीशीटर है अपने पांच साथियों के साथ उसके घर पर आए और हाथापाई की। पीड़ित डायल 112 पर सूचना करने के बाद आरोपित फरार हो गए। आरोपितों ने 11 मार्च को दोबारा पीड़ित के घर धावा बोला। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित की पत्नी के हाथ में चाकू से वार किया और पुत्रवधू के कपड़े फाड़ दिए। छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता की। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी निरीक्षक

थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव शेखपुर खिचरा के पूर्व प्रधान राशिद, नफीस, साजिद, शहजाद, मुजम्मिल, महादेव कालोनी के बिजेंद्र चौहान और ककराना के जोगेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला, छेड़छाड़ सहित आदि गंभीर धाराओ में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News