Delhi Metro Viral Video मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो देख भड़के लोग, बोले-कब रुकेगी ये अश्लीलता?

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Metro Viral Video दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें लड़कियां रील बनाती दिखाई दीं तो लोगों ने कार्रवाई की मांग की। DMRC भी इस तरह की हरकत करने वालों पर कार्रवाई की बात कह चुकी है लेकिन मेट्रो में रील बनाने और अश्लील डांस करने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Metro Viral Video दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें लड़कियां रील बनाती दिखाई दीं तो लोगों ने कार्रवाई की मांग की। DMRC भी इस तरह की हरकत करने वालों पर कार्रवाई की बात कह चुकी है लेकिन मेट्रो में रील बनाने और अश्लील डांस करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस वक्त एक ऐसी ही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल हुआ वायरल (Delhi Metro Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की मेट्रो में ऐसा डांस कर रही है जिसे देखकर लोग इसे  अश्लील  डांस कह रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लड़की ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस वीडियो को शेयर किया है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Delhi Metro Viral Video)

डांस कर रही लड़की का नाम मनीषा बताया जा रहा है, जिसके इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स हैं। हालांकि दिल्ली मेट्रो में लड़की ने एक के बाद एक कई डांस के वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह यात्रियों के बीच अश्लील डांस कर रही है। वीडियो को लेकर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

एक शख्स ने लिखा कि अगर पुलिस ऐसे लोगों पर रोक लगाने पर अक्षम है तो मेट्रो ही बंद कर दे। एक ने लिखा कि मुझे तो डर लगता है कि परिवार के साथ जाने पर कहीं मेट्रो में कोई अश्लीलता ना दिख जाए। एक अन्य ने लिखा कि ये लड़कियां लाइक्स और व्यूज के लिए इस कदर पागल हो चुकी हैं कि इन्हें कानून से भी डर नहीं लगता है। ये जानते हैं कि अधिक से अधिक क्या होगा? एक दो दिन की जेल, कुछ हजार का जुर्माना ही तो होगा।

ये भी किए कमेंट्स (Delhi Metro Viral Video)

एक ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में Live & freeरंगारंग कार्यक्रम, चित्रहार व ऑडिशन भी शुरू कर देना चाहिए। एक कोच सिर्फ कपल के लिए आरक्षित कर दिए जाएं और रील बनाने वालों को डिस्काउंट दिया जाए। एक ने लिखा कि सरकार से निवेदन है कि जल्द से जल्द मेट्रो ही बंद कर दें क्योंकि इस तरह की हरकतों पर तो रोक लग नहीं पाएगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News