Hapur भ्रुण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी पकड़ा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर के एक घर में चला रहे भ्रुण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुखबिर योजना के तहत पर्दाफाश कर दिया। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी मौके से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर के एक घर में चला रहे भ्रुण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुखबिर योजना के तहत पर्दाफाश कर दिया। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी मौके से लैपटाप और अन्य मशीन लेकर फरार हो गया। इस मामले में थाने में तहरीर दी है। पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश करने में जुट गई है।

स्वास्थ्य विभाग को मिली भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना (Hapur)

सीएमओ डाक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव महमूदपुर के एक घर में एक घर में भ्रुण लिंग परीक्षण किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही मुखबिर योजना के तहत एक गर्भवती महिला को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग करने के लिए डिकोय बनने को तैयार कर लिया।

गिरोह के सदस्य से संपर्क साधना शुरू किया (Hapur)

डिकोय महिला के तैयार होते ही गिरोह के सदस्य से संपर्क साधना शुरू किया गया। लिंग प्रशिक्षण कराने के लिए गिरोह के सदस्य थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला अनुज विहार गली नंबर दो निवासी राजीव से संपर्क किया गया। उसने भ्रुण लिंग परीक्षण के लिए मंगलवार का समय दिया।

मशीन लेकर आरोपी हुआ फरार (Hapur)

इसकी सूचना तत्काल डीएम प्रेरणा शर्मा को दी गई, उन्होंने टीम का गठन कर गिरोह का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। मुखबिर योजना के अंतर्गत महिला को सरकारी खजाने से 15 हजार रुपये दिए गए। सभी नोटों के सीरियल नंबर को लिखा गया। मंगलवार की दोपहर को डिकोय महिला को राजीव के साथ भेजा गया। उनका पीछा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया। राजीव महिला को लेकर गांव महमूदपुर के रहने वाले जीतपाल के यहां लेकर चला गया। यहां पर महिला का आरोपित टिंकू द्वारा अल्ट्रासाउंड किया ही जा रहा था कि इतने में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई। मौके से आरोपी टिंकू लैपटाप और अन्य मशीन लेकर फरार हो गया, लेकिन राजीव को दबोच लिया।

आठ हजार रुपये हुए बरामद (Hapur)

मौके से पकड़े गए राजीव के पास से आठ हजार रुपये बरामद हो गए हैं। इन सभी नोटों के सीरियल नंबर का सत्यापन किया गया तो यह वहीं नोट थे जो सरकारी खजाने से लिए गए थे। उससे पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि सात हजार रुपये टिंकू लेकर फरार हो गया है।

क्या कहते हैं सीएमओ (Hapur)

इस मामले में हाफिजपुर पुलिस को तहरीर दे दी गई है। जिले में भ्रुण लिंग परीक्षण नहीं होने दिया जाएगा। इसके खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। – डाक्टर सुनील कुमार त्यागी, सीएमओ

Hapur भ्रुण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी पकड़ा Hapur भ्रुण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी पकड़ा Hapur भ्रुण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी पकड़ा Hapur भ्रुण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी पकड़ा Hapur भ्रुण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी पकड़ा Hapur भ्रुण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी पकड़ा Hapur भ्रुण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी पकड़ा Hapur भ्रुण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी पकड़ा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News