CLOSE

Coin किस धातु से बनता हैं सिक्का ? लोहा, स्टील या फिर कुछ और… 10 रुपये के सिक्के में है ये खास बात

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Coin आपने अपने आस-पास कई लोगों को देखा होगा, जिनके बाद बहुत सारे नए पुराने सिक्कों के कलेक्शन होंगे। दरअसल कुछ लोगों को सिक्कों का कलेक्शन करने का शौक होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सिक्का किस धातु का बना होता है और ये कहां पर बनता है। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि सिक्का बनाने में किस धातु का इस्तेमाल होता है।

कहां पर बनता है सिक्का ? (Coin)

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर देश में किस जगह पर ये सिक्का बनता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की वेबसाइट के अनुसार भारत में सिक्कों को चार जगह पर ढाला या मिंट किया जाता है। मुंबई, अलीपोर (कोलकाता), हैदराबाद और नोएडा में सिक्का ढाला जाता है। इतना ही नहीं आप सिक्कों पर बने एक चिन्ह को देखकर भी पता लगा सकते हैं कि यह सिक्का कहां बना है। आपको बता दें कि हर सिक्के पर उसके मिंट किए जाने का साल लिखा होता है. वहीं सिक्का पर लिखे इसी साल के नीचे यह चिन्ह बना होता है, जिससे पता चलता है कि ये सिक्‍का किस जगह पर ढाला गया है।

सिक्कों पर यह होते हैं निशान (Coin)

आपको बता दें कि अगर किसी सिक्के पर एक सितारा बना है, तो इसका मतलब इसे हैदराबाद में मिंट किया गया है। वहीं नोएडा में मिंट होने वाले सिक्के पर एक साॅलिड डॉट होता है। इसके अलावा मुंबई में मिंट हुए सिक्का पर डायमंड का आकार होता है। वहीं कोलकाता में मिंट हुए सिक्कों पर ऐसा कोई चिन्हें नहीं होता है। भारत में क्वाइन एक्ट 1906 के तहत सिक्कों को मिंट किया जाता है। इस एक्ट के तहत ही भारत सरकार की तरफ से सिक्कों के उत्पादन और उसकी सप्लाई की जिम्मेदारी आरबीआई को दी गई है।

- Advertisement -

सिक्का किस धातु से बनता है ? (Coin)

जानकारी के अनुसार भारत सरकार धातुओं के मूल्य के आधार पर समय-समय पर विभिन्न धातुओं को उपयोग में लाती है। अभी अधिकांश सिक्कों के निर्माण के लिए फेरिटिक स्टेनलेस स्टील (17 प्रतिशत क्रोमियम और 83 प्रतिशत आयरन) का उपयोग किया जा रहा है। वहीं अगर 10 रुपये के सिक्के की बात करे तो 10 रुपये का सिक्का गोल होता है और 27 मिलीमीटर का होता है। ये सिक्का 7.71 ग्राम का होता है, जिसमें बाहरी पीले रंग की रिंग 4.45 ग्राम की होती है, जबकि अंदर वाला हिस्सा 3.26 ग्राम का होता है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-