वाल्मीकि समाज अधिवेशन: समाज को एक सूत्र में बांधने और कुरीतियों को त्यागने का आह्वान

Khabarwala 24 News Hapur: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वावधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन में समाज को एक सूत्र में बांधने तथा कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डाक्टर देव सिंह अदवैती […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वावधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन में समाज को एक सूत्र में बांधने तथा कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डाक्टर देव सिंह अदवैती महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

वाल्मीकि समाज की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान: सोमेंद्र तोमर

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म को बचाने वाले कोई समाज है तो वह वाल्मीकि समाज है। यह समाज हमेशा धर्म और समाज की लड़ाई लड़ने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भाग लेना था लेकिन पूर्वाचल में प्रवास के कारण वह नहीं आ सके हैं। तोमर ने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों से संबंधित जो ज्ञापन दिया गया है उसे वह उचित माध्यम से पहुंचाकर समस्या का समाधान कराएेंगे।

वाल्मीकि समाज को भाजपा सरकार में मिलता है सम्मान: अनूप वाल्मीकि

प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि ने पार्टी संगठन, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जैसे व्यक्ति को यहां तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को मंत्रीमंडल में या तो समाज कल्याण विभाग दे दिया जाता है या सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य या चेयरमैन बना दिया जाता है। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार में उन्हें महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ काम करना मौका मिला है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज को भाजपा सरकार में जितना सम्मान मिलता है उतना अन्य किसी दल की सरकार में नहीं मिलता है।

क्या बोले विधायक विजयपाल आढ़ती

विधायक विजयपाल आढ़ती ने महर्षि वाल्मीकि के बारे में विचार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वाल्मीकि समाज के लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराते रहे हैं और आगे भी कराएंगे। उन्हें किसी तरह कि दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

Aditya
Aditya

सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिलाध्यक्ष अदित्य वाल्मीकि ने सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग संगठित रहें और समाज में फैली कुरितियों को दूर करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मवीर, विरोत्तम ललना, राष्ट्रीय मुख्य संचालक बाबू द्रविड़ ने की तथा संचालन रवि द्राविड ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बताया

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के मंडल प्रमुख दीपक चंद्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में बांधना तथा कुरीतियों को त्यागना, शिक्षा के लिए प्रेरित करना, अंधविश्वास दूर करना, नशाखोरी जैसी कुप्रथाओं से समाज को मुक्त करना, भगवान वाल्मीकि का प्रचार प्रसार कर समाज को भगवान वाल्मीकि के बारे में जागरूक करना है। विधान परिषद सदस्य गोपाल अजाना समेत अनेक लोगों ने भी विचार व्यक्त किए।

यह रहे मौजूद

भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान, भगत सिंह वाल्मीकि, ललित खलीफा, संजय सहरानपुरिया, शगुन, संजय, ललित बाबा, लालाराम, योगेश, राजीव चौधरी, रविंद्र, धर्मसेन पार्चा, परवीन, जयप्रकाश, सुनील, पार्चा, टीटू, जुगल, रविंद्र, सोनू, मांगेलाल, अनुज, दीप सिंह, सुभाष, विशाल, जगदीवन, दीप, अशोक, रविंद्र, राजवंशी, मांगेराम आदि मौजूद थे।

ज्ञापन में यह की मांग

मुरादाबाद मंडल में किसी भी विश्वविद्यालय का नाम भगवान वाल्मीकि के नाम पर रखा जाए। भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर अवकाश बहाल किया जाए, सभी आउट सोर्सिंग व संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए या समान वेतन दिया जाए। वाल्मीकि रामायण को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए, अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर के साथ भगवान वाल्मीकि का मंदिर भी बने, वाल्मीकि समाज को अलग से आरक्षण की व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों को हैल्थ सैनिक का दर्जा दिया जाए, प्रधानमंत्री आवास योजना में सफाई कर्मचारियों को पहल के अाधार पर घर दिया जाए समेत अनेक मांग थी।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News