Hapur Crime News जीजा ने साली को मारी गोली, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरा आलमगीरपुर में गाली गलौज का विरोध करने पर जीजा ने साली को गोली मारकर घायल कर दिया। पैर में गोली लगने से घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरा आलमगीरपुर में गाली गलौज का विरोध करने पर जीजा ने साली को गोली मारकर घायल कर दिया। पैर में गोली लगने से घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरा आलमगीरपुर निवासी रितिक नागर ने मुकदमा दर्ज करते हुए बताया कि उसका जीजा अंकुश गुर्जर निवासी ब्रह्मपुरी मेरठ सुनारो की धर्मशाला के पास स्थाई पता ग्राम गुमी थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ उसके घर ग्राम गोहरा आलमगीरपुर आया। रिपोर्ट में बताया कि दरवाजे की कुंडी बजाने लगा तब उसकी माता राजवीरी ने गेट का दरवाजा खोल दिया तब अंकुश ने कहा कि उसे अमित से अपना फोन लेना है तभी मेरी बहन ज्योति व भाई अमित भी आ गया ।

गाली गलौज का विरोध करने पर मारी गोली (Hapur Crime News)

आरोप है कि अंकुश ने उनके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया तब मेरी बहन ज्योति ने गाली गलौच करने को मना किया तो अंकुश ने उसकी बहन ज्योति को जान से मारने की नीयत से दो फायर किए। जिसमें एक गोली उसकी बहन के पैर में लग गई। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी बब्लू सिंह, नेमपाल, मीनू भी आ गई थी । लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल को मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू

बाबूगढ़ पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hapur crime news जीजा ने साली को मारी गोली, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी Hapur crime news जीजा ने साली को मारी गोली, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी Hapur crime news जीजा ने साली को मारी गोली, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी Hapur crime news जीजा ने साली को मारी गोली, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी Hapur crime news जीजा ने साली को मारी गोली, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी Hapur crime news जीजा ने साली को मारी गोली, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News