Tea Making Viral Video चाय के साथ अंकल ने ऐसा क्या कर दिया, लोग मांगने लगे इंसाफ; वायरल हो रहा है वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Tea Making Viral Video ऐसे तमाम लोग हैं जो खाने पीने की नई-नई डिश बनाने को लेकर फेमस हो चुके हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसी-ऐसी खाने की चीज बना देते हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करने लगते हैं। चाय को नापंसद करने वाले लोगों की संख्या बेहद कम है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Tea Making Viral Video ऐसे तमाम लोग हैं जो खाने पीने की नई-नई डिश बनाने को लेकर फेमस हो चुके हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसी-ऐसी खाने की चीज बना देते हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करने लगते हैं। चाय को नापंसद करने वाले लोगों की संख्या बेहद कम है। ऐसे में अगर कोई चाय के साथ खिलवाड़ करे तो लोगों का भड़कना जायज है।

वायरल हुई वीडियो (Tea Making Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग चाय बनाते दिखाई दे रहे हैं। चाय को बनता देखने के बाद लोग च्चाय के लिए इंसाफज् की मांग कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में चाय किसी आम चाय की तरह दिखाई दे रही है। उसमें दूध, चीनी, चायपत्ती डाल दी गई लेकिन आगे क्या हुआ?

चाय बनाने का तरीका देख हो गए हैरान (Tea Making Viral Video)

इसके बाद चाय बना रहे शख्स ने चाय में एक केला छीलकर डाल दिया। इसके बाद चीकू काटकर डाल दिया। जब चाय में उबाल आ गया तो उसमें अदरक घिसकर डाल दिया गया। इसके बाद चाय मसाला डाला गया और पक जाने के बाद चाय को छानकर पीने के लिए दे दिया गया। अब चाय बनाने के तरीके को देखकर लोग हैरान हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर आ रहे कमेंट्स (Tea Making Viral Video)

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बताया गया कि ये चाय सूरत में बनाई जा रही है। वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग कमेंट्स कर रहे हैं और चाय के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

एक ने लिखा कि चाय में थोड़ी सी दही मिला देते तो क्या बिगड़ जाता। एक ने लिखा कि अंकल की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्होंने चाय की ऐसी-तैसी कर दी। एक ने लिखा कि चाय के साथ हम इस तरह का मजाक बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम चाय के लिए इंसाफ की मांग करते हैं और जरूरत पड़ी तो प्रदर्शन करेंगे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News