मशहूर अभिनेता और जाने माने डायेक्टर Satish Kaushik सतीश कौशिक का निधन

Khabarwala24News मुंबई: मशहूर अभिनेता एवं जाने माने डायेक्टर सतीश कौशिक satish kaushik का बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त एवं अभिनेता अनुपम खेर ने यह जानकारी दी। कौशिक 66 वर्ष के थे। खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News मुंबई: मशहूर अभिनेता एवं जाने माने डायेक्टर सतीश कौशिक satish kaushik का बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त एवं अभिनेता अनुपम खेर ने यह जानकारी दी। कौशिक 66 वर्ष के थे।

Anupam
Anupam

खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की। बेचैनी महसूस होने के बाद कौशिक ने चालक से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। देर रात करीब एक बजे उन्हें (अस्पताल जाते समय) रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा।” अनुपम खेर ने एक ट्वीट में लिखा था कि वह कौशिक के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘मुझे पता है कि मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे अपने सबसे अच्छे दोस्त सतीश कौशिक के बारे में ऐसा लिखना होगा। 45 साल की दोस्ती पर अचानक पूर्ण विराम। तुम्हारे बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश। ओम शांति।”फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कौशिक के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें एक ‘‘दयालु और सच्चा इंसान” बताते हुए याद किया। ‘इमरजेंसी’ अभी रिलीज नहीं हुई है।

कंगना ने भी किया ट्वीट दी श्रद्धांजलि

कंगना ने ट्वीट किया, ‘‘इस दुखद खबर के साथ सुबह की शुरुआत हुई। वह मेरी काफी हौसलाअफजाई करते थे… एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक। satish kaushik  सतीश कौशिक बेहद दयालु और सच्चे इंसान थे। ‘इमरजेंसी’ में उनके साथ करके काफी अच्छा लगा। उनकी कमी हमेशा खलेगी, ओम शांति।”

हास्य अभिनेता के तौर पर काफी लोकप्रियता हासिल की

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के पूर्व छात्र satish kaushik  कौशिक को ‘जाने भी दो यारों’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में निभाए उनके किरदारों के लिए काफी सराहना मिली थी। हास्य अभिनेता के तौर पर भी कौशिक ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। वह एक फिल्म निर्देशक भी थे। उन्होंने ‘तेरे नाम’ और ‘मुझे कुछ कहना है’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था। कौशिक के परिवार में पत्नी और बेटी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया

Tweet cm
Tweet cm

 

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News