Sidhu Moose Wala दिवंगत सिंगर Sidhu Moose Wala के गाने ने बचाई 3 साल के बच्चे की जान, जानिए क्या है पूरा मामला

Khabarwala 24 News New Delhi: Sidhu Moose Wala प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की भले ही मौत हो गई है लेकिन उनके प्रति लोगों की दीवानगी अभी भी खत्म नहीं हुई है। बच्चों से लेकर युवा तक सिद्धू मुसेवाला के गानों को आज भी सुनना पसंद करते हैं। इसी बीच एक वीडियो इस समय वायरल हो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Sidhu Moose Wala प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की भले ही मौत हो गई है लेकिन उनके प्रति लोगों की दीवानगी अभी भी खत्म नहीं हुई है। बच्चों से लेकर युवा तक सिद्धू मुसेवाला के गानों को आज भी सुनना पसंद करते हैं। इसी बीच एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा सर्जरी के दौरान सिद्धू मूसेवाला के गाने सुनता रहा और डॉक्टर सर्जरी करते रहें।

गाना बजाकर की गई सर्जरी (Sidhu Moose Wala)

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अस्पताल के बेड पर लेता हुआ है। कई डॉक्टर और परिजन आसपास खड़े हैं । वहां तेज आवाज में सिद्धू मूसेवाला का गाना बज रहा है, जिस पर लड़का रिएक्ट भी कर रहा है। एक तरफ लड़का गाना सुनने में व्यस्त था तो दूसरी तरफ डॉक्टर सर्जरी कर रहे थे।

सर्जरी नहीं करने दे रहा था बच्चा (Sidhu Moose Wala)

बताया जा रहा है कि मोगा के बाघापुराना कस्बे के रहने वाले शुभदर्शन सिंह का लुधियाना के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसमें उनके पैर की सर्जरी होनी थी। आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिव्यांशु गुप्ता ने बताया था कि पैर को सुन्न करने के बाद भी वह हमें सर्जरी नहीं करने दे रहा था। हमें उससे अपना पसंदीदा गाना सुनने के लिए कहा तो उसने सिद्धू मूसावाला का गाना बजाने के लिए कहा। इसके बाद वह गाना सुनने में व्यस्त हो गया और लेटे-लेटे ही भांगड़ा करने की एक्टिंग करने लगा। कुछ देर बाद वह गाने में इतना मग्न हो गया कि सर्जरी के दौरान उसका ध्यान हम पर आया ही नहीं। हमने सर्जरी कर दी और प्लास्टर भी चढ़ा दिया। इस दौरान वह गाना सुनता रहा।

बताया गया कि तीन साल के बच्चे का एक्सीडेंट हो गया था। दुर्घटना में उसका पैर घायल हो गया था। डॉक्टर को सर्जरी भी करनी थी लेकिन लोकल एनेस्थीसिया देने के बाद भी वह सर्जरी नहीं करने दे रहा था। इसके बाद डॉक्टर ने सिद्धू मूसेवाला के गाने को सुनकर सफल सर्जरी की।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News