Arun Govil भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए वोट मांगेगी रामायण की स्टार कास्ट, राम संग चुनाव प्रचार में दिखेंगे सीता और लक्ष्मण

Khabarwala 24 News Meerut: Arun Govil लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए गत मंगलवार को मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था। अब अरुण गोविल ने प्रचार शुरू कर दिया है। नामांकन के बाद अरुण गोविल ने रोड शो किया और बीजेपी के टिकट पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Meerut: Arun Govil लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए गत मंगलवार को मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था। अब अरुण गोविल ने प्रचार शुरू कर दिया है। नामांकन के बाद अरुण गोविल ने रोड शो किया और बीजेपी के टिकट पर अरुण गोविल मेरठ-हापुड़ से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने बुधवार से हापुड़ से अपने प्रचार का आगाज किया। टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को अपनी राम की छवी से भी वोट बंटोरने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उनकी मदद उनके साथ काम कर चुके अन्य कलाकार भी करेंगे।

टीवी सीरियल रामायण के लक्ष्मण-सीता मांगेंगे वोट (Arun Govil)

टीवी सीरियल रामायण में ‘राम’ का किरदार निभाने बने अरुण गोविल के चुनाव प्रचार में ‘लक्ष्मण’ और ‘सीता’ वोट मांगेंगे। उम्मीद है कि 20 से 25 अप्रैल के बीच टीवी सीरियल रामायण की टीम मेरठ आएगी। अरुण गोविल के साथ जनता के बीच वोट की अपील करेंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय रामायण `सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सीता बनीं दीपिका चिखलियां और लक्ष्मण बने सुनील लहरी की जोड़ी एक साथ नजर आई थी। अब यह जोड़ी चुनाव प्रचार के दौरान मेरठ में भी दिखेगी। इसके लिए भाजपा नेताओं की ओर से तैयारी की जा रही है।

मेरठ आना लगभग तय (Arun Govil)

एक वरिष्ठ भाजपा नेता के अनुसार मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के चुनाव प्रचार के लिए सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया का मेरठ आना लगभग तय हो चुका है। दोनों कलाकारों ने हामी भर दी है। भाजपा नेताओं के अनुसारं टीवी सीरियल रामायण की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया 1991 में भाजपा के टिकट पर बड़ौदा से सांसद बन चुकी हैं। अब अरुण गोविल का नंबर आया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News