Weather हीटवेव का इन राज्यों में अलर्ट, पहाड़ी पर बारिश-बर्फबारी का दौर

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के कुछ राज्यों में हीटवेव लोगों की परेशान का सबब बनने लगी है। वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 3 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का नया दौर जारी होगा। मौसम विभाग […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के कुछ राज्यों में हीटवेव लोगों की परेशान का सबब बनने लगी है। वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 3 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का नया दौर जारी होगा। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर 5 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। इसके अलावा, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के हिस्सों में हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार, 6 अप्रैल तक हीटवेव का ये कहर जारी रहेगा।

किन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो 3 से 6 अप्रैल के बीच आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति रहेगी। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश में 4 से 6 अप्रैल के बीच हीटवेव रहेगी। ओडिशा में 3 से 6 अप्रैल के बीच रात में गर्मी बढ़ेगी।

किन राज्यों में बारिश और बर्फबारी (Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक , आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम का ये मिजाज 5 अप्रैल तक जारी रह सकता है।

कैसा रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आज हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 4 अप्रैल को भी नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा।

उत्तर प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में इन दिनों में तेज धूप निकल रही है और रात के समय में भी अब ठीक ठाक गर्मी होने लगी है। हालांकि शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण इलाके में रात में अभी भी मौसम में हल्की-हल्की ठंडक है। दो दिन से चल रही पछुआ हवा की रफ्तार बुधवार से कम होने के साथ ही धूप एक बार फिर तपाएगी। ऐसे में गर्मी का पारा चढ़ने के आसार है। मौसम के जानकारों के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम 18.1 डिग्री रहा। बीते दो दिनों से चल रही पछुवा हवा के कारण तापमान में कुछ गिरावट हुई थी। वहीं, बुधवार से हवा धीमी होने और तेज धूप से गर्मी परेशान करेगी। हालांकि, 4 और 5 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

 

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गाजियाबाद में सुबह के समय मौसम साफ रहेगा और दोपहर या शाम तक आंशिकतौर पर बादल छा सकते हैं। 4 अप्रैल को गाजियाबाद में एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News