Toll Plaza वाहन चालकों को मिली राहत, अभी नहीं देना होगा बढ़ा हुआ टोल

Khabarwala 24 News Hapur: Toll Plaza जनपद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद के तीनों टोल प्लाजा पर 31 मार्च से होने वाले टोल शुल्क की दरों में बदलाव फिलहाल टल गया है। बताया जा रहा है कि चुनाव आचार संहिता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब टोल शुल्क […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Toll Plaza जनपद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद के तीनों टोल प्लाजा पर 31 मार्च से होने वाले टोल शुल्क की दरों में बदलाव फिलहाल टल गया है। बताया जा रहा है कि चुनाव आचार संहिता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब टोल शुल्क कब बढ़ाया जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

अफसरों ने शुरू कर दी थी तैयारी (Toll Plaza)

जनपद के तीनों टोल प्लाजा छिजारसी टोल, कुराना टोल, अल्लाबक्शपुर टोलों पर 31 मार्च की आधी रात से पांच प्रतिशत टोल दरों का इजाफा किया जाना था। सभी टोल प्लाजा द्वारा अपनी निर्धारित रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई थी। अधिकारियों ने अपनी अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी थी, लेकिन अब इस पर रोक लग गई है।

नए टोल टैरिफ अपडेट न करने के दिए निर्देश (Toll Plaza)

टोल प्लाजा के अधिकारियों के अनुसार टोल प्लाजा पर शुल्क में बढ़ोत्तरी प्राधिकरण के डब्लयूपीआई रेटिंग के हिसाब से की गई थी। शुल्क की नई दरें एक अप्रैल को लागू करने के लिए आदेश जारी किए गए थे।

उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) ने हल्के घरेलू, वाणिज्य वाहनों से लिए जाने वाले शुल्क (टोल टैक्स) को बढ़ाए जाने के लिए उनसे लेने वाले शुल्क की राशि का आदेश भी जारी कर दिया गया था। अादेश प्राप्त होने के बाद ही टोल प्लाजा पर नए शुल्क वसूलने के लिए कम्प्यूटर में भी फीडिंग कराए जाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन रविवार को सीओओ आईएचएमसीएल ने संबंधित पीआईयू रियातीग्राही और टोलिंग एजेंसियों से प्राप्त नए टोल टैरिफ को अपडेट नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुराना शुल्क ही वसूला जाएगा (Toll Plaza)

उन्होंने आदेश जारी किए हैं कि सभी सिस्टम में सामान्य किराए मासिक पास स्थानीय पास और स्थानीय टैरिक सहित पुराने किराए को लिया जाए। यहीं स्थिति जनपद के अन्य टोल प्लाजा की भी हैं। एेसे में जनपदवासियों को कुछ दिन इससे राहत मिलेगी। अग्रिम आदेशों तक पुरानी दरों पर टोल वसूला जाएगा।

गढ़ मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन (Toll Plaza)

मेरठ गढ़मुक्तेश्वर हाइवे 709 पर पिछले दो साल से चल रहे चौड़ीकरण का काम तेजी से हो रहा है। करीब पचास प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आने वाले दिनों में हाईवे चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद लोगों का सफर आसान हो जाएगा। हाईवे चौड़ीकरण होने के बाद जाम की समस्या से निजात मिल सकेगा। गढ़ से मेरठ जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यह रोड सिंगल मार्ग था। जिस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था।

Toll plaza वाहन चालकों को मिली राहत, अभी नहीं देना होगा बढ़ा हुआ टोल Toll plaza वाहन चालकों को मिली राहत, अभी नहीं देना होगा बढ़ा हुआ टोल Toll plaza वाहन चालकों को मिली राहत, अभी नहीं देना होगा बढ़ा हुआ टोल Toll plaza वाहन चालकों को मिली राहत, अभी नहीं देना होगा बढ़ा हुआ टोल Toll plaza वाहन चालकों को मिली राहत, अभी नहीं देना होगा बढ़ा हुआ टोल Toll plaza वाहन चालकों को मिली राहत, अभी नहीं देना होगा बढ़ा हुआ टोल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News