Hapur मेरठ-बुलंदशहर रोड पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन, तार और खंभे होंगे शिफ्ट

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur मेरठ बुलंदशहर रोड पर बिजली के खंभों को शिफ्ट करने का कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। ऊर्जा निगम द्वारा टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। वहीं नए खंभे और तार भी सोमवार तक आने की उम्मीद है। करीब सवा तीन करोड़ से यह कार्य कराया जाना […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur मेरठ बुलंदशहर रोड पर बिजली के खंभों को शिफ्ट करने का कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। ऊर्जा निगम द्वारा टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। वहीं नए खंभे और तार भी सोमवार तक आने की उम्मीद है। करीब सवा तीन करोड़ से यह कार्य कराया जाना है। बता दें कि खंभे शिफ्ट न होने के कारण सड़क चौड़ीकरण का काम रूका हुआ है।

डिवाइडर का कार्य लगभग हुआ पूरा (Hapur)

मेरठ रोड पर धीरखेड़ा और बुलंदशहर रोड पर सोना पेट्रोल पंप तक डिवाइडर बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सड़क के दोनों और चौड़ीकरण के लिए खुदाई भी शुरू करा दी गई है। लेकिन पर्याप्त जगह न मिलने के कारण सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन में भी दिक्कत हो रही है।

दरअसल, सड़क के दोनों और ऊर्जा निगम के खंभे और लाइनें हैं, जिनका शिफ्ट होना जरूरी है। लोकनिर्माण विभाग द्वारा शिफ्टिंग की धनराशि जमा करा दी गई है। ऊर्जा निगम की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं सामान न मिलने के कारण यह कार्य अटका हुआ है। हालांकि अब सोमवार तक सामान मिलने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद शिफ्टिंग का कार्य शुरू हो जाएगा।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

मेरठ बुलंदशहर मार्ग को 4 लेन करने का कार्य लोकनिर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। लोकनिर्माण विभाग एक साल के अंदर 8.3 किलोमीटर सड़क का निर्माण करेगी। इसके लिए शासन से 47.84 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है, प्रथम किस्त के रूप में 16.74 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। सड़क के चौड़ीकरण होने से वाहनों का आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाएं भी कम होंगी। आपको बता दें कि इस मार्ग का चौड़ीकरण कराने के लिए विधायक सदर विजयपाल आढ़ती ने काफी प्रयास किया था। मुख्यमंत्री से लेकर लोकनिर्माण मंत्री तक उन्होंने सड़क चौड़ीकरण कराने का अनुरोध किया था। जिस पर यह कार्य शुरू हो सका है।

सड़क की 14 मीटर हो जाएगी चौड़ाई (Hapur)

आपको बता दें कि पहले इस सड़क की चौड़ाई कुल सात मीटर थी। जिस कारण वाहनों चालकों को आवागमन में दिक्कत होती थी। अब इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 14 मीटर हो जाएगी। दो लेन से पूरी सड़क चार लेन होगी। लोकनिर्माण विभाग द्वारा मेरठ रोड पर डिवाइडर बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। लेकिन वन विभाग से पेड़ों के कटान की एनओसी न मिलने के कारण सड़क निर्माण रूका हुआ है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही वन विभाग से एनओसी लेकर सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि बिजली के खंभे और लाइन की शिफ्टिंग का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि सोमवार तक सामान मिल जाएगा। प्रयास है कि जल्द से जल्द कार्य को पूरा कराया जा सके।

Hapur मेरठ-बुलंदशहर रोड पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन, तार और खंभे होंगे शिफ्ट Hapur मेरठ-बुलंदशहर रोड पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन, तार और खंभे होंगे शिफ्ट Hapur मेरठ-बुलंदशहर रोड पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन, तार और खंभे होंगे शिफ्ट Hapur मेरठ-बुलंदशहर रोड पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन, तार और खंभे होंगे शिफ्ट Hapur मेरठ-बुलंदशहर रोड पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन, तार और खंभे होंगे शिफ्ट Hapur मेरठ-बुलंदशहर रोड पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन, तार और खंभे होंगे शिफ्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News