रसोई गैस (Gas)के दाम बढ़ने पर भड़के कांग्रेसी, जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

khabarwala24 News Hapur: कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस (Gas)के बढ़े दामों के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पहुंचे । हाथों में बैनर पोस्टर लेकर उन्होंने प्रदर्शन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala24 News Hapur: कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस (Gas)के बढ़े दामों के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।

गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पहुंचे । हाथों में बैनर पोस्टर लेकर उन्होंने प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि रसोई गैस (Gas) की बढ़ी कीमतों को कम किया जाए।

क्या बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन सुबोध त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू गैस (Gas) सिलेंडर पर 50 रुपये और व्यवसायिक गैस सिलेंडर पर 350 रुपये बढ़ाए हैं। होली का त्योहार आ रहा है एेसे समय पर सरकार ने जो यह मंहगाई का तोहफा दिया है उसके लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पहले ही जनता महंगाई की मार से परेशान है। आप लगातार देख रहे होंगे चाहे वह पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस(Gas), बिजली, घरेलू खाद्य सामग्री के दाम हो सभी पर महंगाई की मार है। ऊपर पर एक बार फिर सरकार ने रसोई गैस पर दाम बढ़ा दिए हैं। देश में महंगाई चरम सीमा पर है , न रोजगार है, न नौकरियां हैं, न लोगों को फसलों के दाम सही मिल रहे हैं।

यह रहे मौजूद

इरफान अहमद, जलाज कुमार, राकेश शर्मा, ज्ञानवीर प्रजापति, विदेश चौधरी, अंशु चौधरी, राखी रानी, प्रमोद कात्यान, शमीम अहमद, ज्ञानेंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, सतीश शर्मा, विकास त्यागी आदि मौजूद थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News