Car Accident Video Viral मौत को दिया चकमा, लोग बोले- ये होती है किस्मत

Khabarwala 24 News New Delhi: Car Accident Video Viral जाको राखे साइयां मार सके ना कोय यह कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन इस घटना का एक ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग के सामने बिजली की रफ्तार से मौत आई लेकिन बुजुर्ग ने बड़ी ही फूर्ति […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Car Accident Video Viral जाको राखे साइयां मार सके ना कोय यह कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन इस घटना का एक ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग के सामने बिजली की रफ्तार से मौत आई लेकिन बुजुर्ग ने बड़ी ही फूर्ति से मौत को चकमा दे दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग सड़क किनारे बैठे दिखाई दे रहे हैं। बुजुर्ग आराम से बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। पहनावे से वीडियो पंजाब का प्रतीत हो रहा है। सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग की तरफ तेज रफ्तार से एक गाड़ी आती दिखाई दी।

तेज रफ्तार से आई बुजुर्ग की तरफ कार (Car Accident Video Viral)

कार की स्पीड इतनी अधिक थी कि वह डिसबैलेंस हो गई और बुजुर्ग की तरफ आने लगी। अपनी तरह कार को आता देख बुजुर्ग तुरंत वहां से उठे और दीवार की आड़ में खड़े हो गए। कार आकर वहीं टकराई, जहां बुजुर्ग बैठे हुए थे। अगर उनके उठने में थोड़ी सी भी देरी होती तो उनकी जान भी जा सकती थी।

कार दीवार से टकराकर चकानाचूर हो गई। बुजुर्ग इस कदर डर गए कि वह घटना के बाद भागने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कोई कह रहा है कि आज यमराज का मूड नहीं था तो कोई कह रहा है कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय।

यूजर्स ने क्या लिखा (Car Accident Video Viral)

एक ने लिखा कि मौत छू कर निकल गई इसे ही कहते हैं। एक ने लिखा कि कहीं ये कार कोई महिला तो नहीं चला रही? एक अन्य ने लिखा कि आज यमराज पूरे मूड में नहीं थे। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि ताऊ पहले से ही कूदने की प्लानिंग करके बैठे थे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा नहीं है कि हर दुर्घटना का मजाक ही बनाया जाए कभी-कभी सीरियस होकर भी सोचना चाहिए।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News