IPL 2024 बॉलीवुड हस्तियां ओपनिंग सेरेमनी पर बांधेंगी समां, चिदंबरम स्टेडियम में खूब जमेगा रंग

Khabarwala 24 News New Delhi:  IPL 2024  क्रिकेट प्रेमी मार्च से मई तक के महीने के लिए अपनी टीवी स्क्रीन के आलावा शायद ही किसी दूसरी चीज पर ध्यान लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आईपीएल की धूम का मजा पूरे देश में डेढ़ महीने तक मनाया जाने वाला है। एक बार फिर से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi:  IPL 2024  क्रिकेट प्रेमी मार्च से मई तक के महीने के लिए अपनी टीवी स्क्रीन के आलावा शायद ही किसी दूसरी चीज पर ध्यान लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आईपीएल की धूम का मजा पूरे देश में डेढ़ महीने तक मनाया जाने वाला है।

एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शानदार शुरुआत होने वाली है। पहला मैच लास्ट सीजन के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना वाला है। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाएगा। IPL 2024 की ओपनिंग में न सिर्फ क्रिकेटर्स की बल्लेबाजी देखने को मिलेगी बल्कि सितारे भी अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाते नजर आएंगे।

ओपनिंग में धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे ये सितारे (IPL 2024)

इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए आईपीएल 2024 के ओपनिंग डे की कुछ डिटेल्स फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। उन्होंने लिखा, ‘स्टेज तैयार है, लाइट और भी रोशन हो गई हैं और स्टार्स टाटा आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में मंच पर जगमगाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। क्रिकेट और मनोरंजन की इस मजेदार जुगलबंदी को देखने के लिए तैयार हो जाइए।’

उन्होंने आईपीएल की ओपनिंग का हिस्सा बनने वाले स्टार्स की फोटोज भी शेयर की, जिसमें अक्षय कुमार से लेकर सोनू निगम, ए आर रहमान और टाइगर श्रॉफ का नाम शामिल है।

सोनू निगम -ए आर रहमान की आवाज से बंधेगा समां (IPL 2024)

ए आर रहमान और सोनू निगम जहां अपनी मधुर आवाज से ओपनिंग में चार चांद लगाएंगे, तो वहीं बड़े मियां छोटे मियां मिलकर क्या करेंगे ये देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगे आने वाले समय में और कौन-कौन से बॉलीवुड स्टार्स आईपीएल 2024 में अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आएंगे ये तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के पूर्व कप्तान वाले विराट कोहली को अनुष्का शर्मा को छोड़कर अपने मैच के लिए फिलहाल इंडिया लौटना पड़ा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News