HPDA प्रीत विहार और आनंद विहार में करोड़ों से कराए जा रहे विकास कार्य

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आनंद विहार, प्रीत विहार, टेक्सटाइल सेंटर, प्लेज पार्क सहित कई स्थानों पर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं पथ प्रकाश की व्यवस्था को भी बेहतर की जा रही है। जिससे लोगों को आवागम में दिक्कता का सामना न करना पड़े। इसके अलावा आनंद […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आनंद विहार, प्रीत विहार, टेक्सटाइल सेंटर, प्लेज पार्क सहित कई स्थानों पर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं पथ प्रकाश की व्यवस्था को भी बेहतर की जा रही है। जिससे लोगों को आवागम में दिक्कता का सामना न करना पड़े। इसके अलावा आनंद विहार स्थित शमशान घाट का भी जीर्णोद्वार का कार्य भी शामिल हैं।

इन सभी कार्यों में करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि प्राधिकरण विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों की शुरूआत चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व शुरू करा चुका है।

कालोनीवासी कर चुके हैं मांग (HPDA)

आनंद विहार, प्रीत विहार में की वर्षों से जर्जर सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कालोनीवासियों द्वारा कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञापन देकर सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं। प्राधिकरण अब 40 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करा रहा है।

यहां कराया जा रहा विकास कार्य (HPDA)

प्राधिकरण द्वारा आनंद विहार में सड़कों का निर्माण, जी ब्लाक पाॅकेट में मुख्य मार्गों का निर्माण और पथ प्रकाश की बेतर व्यवस्था करा रहा है। इसमें करीब 5.25 करोड़ रुपये प्राधिकरण द्वारा खर्च किए जाएंगे। पिलखुवा स्थित टेक्सटाइल सिटी में करीब छह करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण, श्यामनगर से लेकर छोइया तक 75 लाख रुपये से सड़क का निर्माण, आनंद विहार स्थित एम ब्लाॅक में 60 लाख रुपये से श्मशान घाट का जीर्णोद्वार, दिल्ली रोड स्थित बालाजी मंदिर से निजामपुर बाईपास व आनंद विहार योजना के विभिन्न ब्लाकों में 3.75 करोड़ रुपये से बेहतर पथ प्रकाश व्यवस्था के कार्य की शुरूआत हो चुकी है। उधर सबली स्थित प्लेज पार्क के पास 2.25 करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है।

क्या कहते हैं प्राधिकरण के अधिकारी

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण द्वारा विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों की शुरूआत आचार संहिता लागू होने से पूर्व ही शुरू हो चुकी है। सड़कों का निर्माण और पथ प्रकाश का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

Hpda प्रीत विहार और आनंद विहार में करोड़ों से कराए जा रहे विकास कार्य Hpda प्रीत विहार और आनंद विहार में करोड़ों से कराए जा रहे विकास कार्य Hpda प्रीत विहार और आनंद विहार में करोड़ों से कराए जा रहे विकास कार्य Hpda प्रीत विहार और आनंद विहार में करोड़ों से कराए जा रहे विकास कार्य

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News