Weather आसमान रहेगा साफ , जानिए देशभर के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से ठंड की वापसी हो गई है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों तक अब पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी से राहत मिल सकती है, लेकिन आनेवाले दिनों में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से ठंड की वापसी हो गई है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों तक अब पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी से राहत मिल सकती है, लेकिन आनेवाले दिनों में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और बारिश फिर हो सकती है।

उधर , मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 11 से 13 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 12 और 13 मार्च को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 8 मार्च को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उधर , आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। 9 और 10 मार्च को नई दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं। आगामी दिनों में नई दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। उधर , आज लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। 9 और 10 मार्च को लखनऊ में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। गाजियाबाद की बात की जाए तो आज यहां न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है। आपको बता दें, पिछले 24 घंटे के दौरान, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि हुई।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News