Invention of Four Friends : अब घर पर Gym बनाना हुआ टीवी लगाने जितना आसान, इसे मुमकिन बनाया है IIT दिल्ली के चार दोस्ताें ने

Khabarwala 24 News New Delhi : Invention of Four Friends अगर आप अपने घर पर एक टीवी लगा सकते हैं तो अब आप एक होम जिम भी बना सकते हैं। जी हाँ यह बिल्कुल मुमकिन है, और यह मुमकिन बनाया है IIT दिल्ली के चार दोस्त अमन राय, अनुराग दानी, रोहित पटेल और अमल जॉर्ज […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Invention of Four Friends अगर आप अपने घर पर एक टीवी लगा सकते हैं तो अब आप एक होम जिम भी बना सकते हैं। जी हाँ यह बिल्कुल मुमकिन है, और यह मुमकिन बनाया है IIT दिल्ली के चार दोस्त अमन राय, अनुराग दानी, रोहित पटेल और अमल जॉर्ज ने। चाहे आप अपार्टमेन्ट में रहते हों या पूरे परिवार के साथ, आपका खुद का Home Gym बनाने का सपना अब पूरा हो सकता है। आपके घर की एक दिवार पर महज 4×2 फ़ीट की जगह में फिट हो जाएगा यह जिम। इनकी बनाई Aroleap X मशीन घर की दीवार पर 4 x 2 फीट जगह लेती है और उन लोगों के लिए बड़े काम की चीज है जो जिम में पैसे तो भरते हैं लेकिन कभी एक्सरसाइज करने नहीं जा पाते।

सारी एक्सरसाइज कर सकते आप (Invention of Four Friends)

कोरोना के समय अपने घर पर एक होम जिम बनाना चाहते थे। लेकिन Home Gym सेटअप करने का मार्केट में कोई भी आसान तरीका उन्हें नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने सोचा क्यों न हम ही एक ऐसी मशीन बनाए। उनकी बनाई मशीन पर आप लगभग वे सारी एक्सरसाइज कर सकते हैं जो आप एक Gym में करते हैं।

Home Gym के बारे में की रिसर्च (Invention of Four Friends)

कोरोना के समय इन Fitness Freak दोस्तों ने Home Gym के बारे में रिसर्च करना शुरू किया। और करीब दो साल की मेहनत के बाद एक Wall-mounted तरीका खोज निकाला जिसकी मदद से आप कम जगह में 150 से भी ज्यादा तरह के एक्सरसाइज कर सकते हैं।

कइयों के काम आ रहा इनोवेशन (Invention of Four Friends)

यह एक Digital Weight technology पर आधारित है जिसका उनके पास इंडिया में पेटेंट भी है। आज देशभर में 300 से भी ज्यादा लोग Aroleap की Device इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तरह अपनी खुद की फिटनेस जर्नी को बेहतर बनाने के लिए किया गया यह इनोवेशन आज कइयों के काम आ रहा है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News