Railway News ट्रेनों में होली पर्व को लेकर टिकट पाने की मारामारी, बढ़ती जा रही वेटिंग

Khabarwala24 News Hapur : Railway News होली पर्व को लेकर घर जाने के लिए लोगों ने ट्रेनों में टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं। होली पर्व में एक माह से भी कम दिनों का समय शेष रह गया हैं, ऐसे में टिकट पाने के लिए अब मारामारी मचनी शुरू हो गई है, ट्रेनों में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : Railway News होली पर्व को लेकर घर जाने के लिए लोगों ने ट्रेनों में टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं। होली पर्व में एक माह से भी कम दिनों का समय शेष रह गया हैं, ऐसे में टिकट पाने के लिए अब मारामारी मचनी शुरू हो गई है, ट्रेनों में लगातार वेटिंग लिस्ट भी बढ़ती जा रही है। हालत यह हैं कि लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 236 तक पहुंच गई है, ऐसे में लोग सीट मिलने की आस लगाकर अपना टिकट बुक करा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला (Railway News)

दरअसल, इस वर्ष होली पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। जिले में प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत कई राज्यों बिहार, पंजाब आदि के परिवार यहां रहते हैं, इन परिवार के लोग त्यौहार के समय पर अपने घरों के लिए लौटते हैं, अब होली पर्व नजदीक है तो रेलवे स्टेशन पर बने आरक्षण केंद्र और ट्रैवल एजेंटों के यहां लोगों की टिकट बुक कराने के लिए भीड़ उमड़नें लगी है। सबसे अधिक यात्रियों की संख्या बिहार समेत पूर्वांचल जाने वाले लोगों की उमड़ रही है। लोग आरक्षण कराने के लिए पहुंच तो रहे हैं, लेकिन उन्हें कंफर्म आरक्षण नहीं मिल पा रहा है, कंफर्म आरक्षण के साथ-साथ तत्काल टिकट भी यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिलता है तो उनकी मुसीबत बढ़ जाएगी। उन्हें बस समेत अन्य संसाधनों का प्रयोग कर अपने घरों की ओर रवाना होना पड़ेगा। इसके अलावा यात्रियों को त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का इंतजार करना होगा।

इस तरह चल रही ट्रेनों में वेटिंग (Railway News)

  • ट्रेन का नाम – वेटिंग –
  • सत्यग्रह एक्सप्रेस – 152
  • अवध असम एक्सप्रेस – 110
  • लखनऊ मेल – 76
  • संगम एक्सप्रेस – 98
  • नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस – 132
  • शालीमार एक्सप्रेस – 103
  • पुरुषोत्तम एक्सप्रेस – 236
  • अयोध्या एक्सप्रेस – 116
  • दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस – 47

Railway news ट्रेनों में होली पर्व को लेकर टिकट पाने की मारामारी, बढ़ती जा रही वेटिंग Railway news ट्रेनों में होली पर्व को लेकर टिकट पाने की मारामारी, बढ़ती जा रही वेटिंग Railway news ट्रेनों में होली पर्व को लेकर टिकट पाने की मारामारी, बढ़ती जा रही वेटिंग Railway news ट्रेनों में होली पर्व को लेकर टिकट पाने की मारामारी, बढ़ती जा रही वेटिंग

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News