UP Politics टूट के कगार पर इंडिया गठबंधन, सपा ने कांग्रेस की मांग वाली सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Khabarwala 24 News Lucknow: UP Politicsइंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में टूट के कगार पर पहुंच गया है। सपा ने कांग्रेस को जो 17 सीटें प्रस्तावित की थीं, उनमें से वाराणसी में अपना प्रत्याशी उतार दिया है, जबकि, अमरोहा व बागपत में प्रभारी देकर अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Lucknow: UP Politicsइंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में टूट के कगार पर पहुंच गया है। सपा ने कांग्रेस को जो 17 सीटें प्रस्तावित की थीं, उनमें से वाराणसी में अपना प्रत्याशी उतार दिया है, जबकि, अमरोहा व बागपत में प्रभारी देकर अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच सोमवार देर रात भी सीटों पर वार्ता हुई। कांग्रेस मुरादाबाद, बिजनौर और बलिया की सीट चाहती थी, लेकिन समाजवादी ये सीटें देने को तैयार नहीं है।

राहुल की यात्रा में शामिल नहीं हुए अखिलेश (UP Politics)

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा का निमंत्रण तो स्वीकार किया, पर अपनी घोषणा के अनुसार वह रायबरेली या अमेठी में इस यात्रा में शामिल नहीं हुए। अखिलेश ने सोमवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि सीटों का बंटवारा फाइनल होने से पहले वे इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे। इसके साथ ही उन 17 सीटों की सूची भी कांग्रेस नेतृत्व को भेज दी गई थी, जो सीटें बकौल सपा, कांग्रेस ने मांगी थीं।

कांग्रेस ने सीटों पर नहीं किया फैसला (UP Politics)

सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने मंगलवार को बातचीत में शामिल दिल्ली के कांग्रेस नेताओं को यह संदेश भिजवा दिया कि सपा को जो सीटें देनी थीं, दे दी गई हैं। अब फैसला कांग्रेस का है कि गठबंधन करना है या नहीं। बताते हैं कि मंगलवार की शाम तक कांग्रेस की ओर से इसके सिवाय कोई जवाब नहीं आया कि हमारी बातचीत (सपा व कांग्रेस) जारी है।

इसके बाद सपा ने अपनी पांच प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें वाराणसी भी शामिल है। आम तौर पर सपा जिन नेताओं को लोकसभा क्षेत्र प्रभारी नामित करती है, उन्हें ही बाद में अपना प्रत्याशी घोषित कर देती है। अमरोहा व बागपत सीटें भी कांग्रेस के लिए प्रस्तावित की गई थीं, लेकिन सपा ने बागपत में अपने पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को प्रभारी नामित कर दिया।

बदायूं सीट पर शिवपाल (UP Politics )

समाजवादी पार्टी ने अपने पांच लोकसभा प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की जगह पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस को दी वाराणसी सीट पर भी सपा ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दे दिया है। पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद सपा ने बदायूं में अपनी रणनीति को बदलते हुए अनुभवी नेता शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले इस सीट से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया था।

कैराना से पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की बेटी इकरा हसन, बरेली से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी बनाया गया है। इस तरह से सपा के अब तक 31 प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

दो सीटों का धर्मेंद्र को बनाया प्रभारी

समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को कन्नौज और आजगमढ़, दोनों ही लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है। सपा सूत्रों के अनुसार, इनमें से किसी एक सीट से अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ेंगे। दूसरी पर धर्मेंद्र यादव को उतारा जाएगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा और विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे 22 फरवरी को दिल्ली में नई पार्टी का गठन करेंगे। उन्होंने इंडिया गठबंधन में ही बने रहने का एलान किया है। इस्तीफे के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने सपा के साथ-साथ भाजपा सरकार की नीतियों पर भी जमकर हमला बोला। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 13 फरवरी को त्यागपत्र देने के बाद सपा की ओर से वार्ता की कोई पहल नहीं की गई। इसलिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News