Weather मौसम का फिर बदलेगा मिजाज, जानिए IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather कड़ाके की ठंड से उत्तर भारत में राहत मिल चुकी है। हालांकि देश का मौसम फिर से करवट लेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 12 फरवरी से देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather कड़ाके की ठंड से उत्तर भारत में राहत मिल चुकी है। हालांकि देश का मौसम फिर से करवट लेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 12 फरवरी से देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम (Weather)

राजधानी दिल्ली में दिन में धूप तो निकलेगी, लेकिन सुबह के समय धुंध छाई हुई रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 13 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश की उम्मीद है। वहीं 12 से 14 फरवरी के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश के आसार है। इसके अलावा आज तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। वहीं अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

कैसी रहेगी मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, दक्षिण गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उधर कर्नाटक तट के पूर्वी मध्य अरब सागर से लेकर उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र से होते हुए दक्षिण गुजरात क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा निचले स्तर पर चल रही है। इन्हीं कारणों से मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News