Hapur Crime News नलकूप की हौद में मिला युवक का शव

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भड़ंगपुर के जंगल स्थित एक नलकूप की हौद (हौज) में युवक शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। मृतक मूल रूप से जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के गांव तौली का निवासी विकास(25 वर्षीय) है। पिछले 12 वर्षों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भड़ंगपुर के जंगल स्थित एक नलकूप की हौद (हौज) में युवक शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। मृतक मूल रूप से जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के गांव तौली का निवासी विकास(25 वर्षीय) है। पिछले 12 वर्षों से वह माता-पिता के साथ अपने नाना के घर गांव भड़गंपुर में रह रहा था। सोमवार शाम से वह घर से लापता हो गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि युवक शराब का आदी था।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

पुलिस में दी तहरीर में गांव भड़ंगपुर के मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के गांव तौली का संजय सिंह अपने परिवार व पुत्र विकास(25 वर्षीय) के साथ पिछले करीब 12 वर्षों से अपनी ससुराल गांव भड़गंपुर में रह रहा है। सोमवार शाम विकास घर से किसी को बिना बताए चला गया था। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने उसे सूचना दी कि विकास का शव उसके खेत पर लगे नलकूप की हौद में पड़ा है। मामले की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचा और विकास के परिजन को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur Crime News)

शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हौद से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक पटनीश ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। अंदेशा है अत्यधिक शराब का सेवन कर वह हौद में गिर गया और मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

Hapur crime news नलकूप की हौद में मिला युवक का शव

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News