HPDA अवैध निर्माण पर चला एचपीडीए का बुलडोजर, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ के निर्देश पर अवैध निर्माणों/अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत प्राधिकरण की टीम ने कुचेसर रोड पर 8 प्रकरणों में ध्वस्तीकरण और तीन प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ के निर्देश पर अवैध निर्माणों/अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत प्राधिकरण की टीम ने कुचेसर रोड पर 8 प्रकरणों में ध्वस्तीकरण और तीन प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मच गई।

यहां की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई (HPDA)

गढ़ रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के पीछे कुचेसर चौपला पर मनीष दादू, उमेश गर्ग और शाहिद की 20 हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग, शाहपुर जट्ट में कल्लू मल की 7000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, शाहपुर जट्टे में शौकीन व कृष्ण पाल की 10 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, कुचेसर रोड चौपला किठौर रोड पर लाला कल्लू मल की 5000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, शाहपुर जट्ट में कल्लूमल व देवेंद्र की 5000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग, ग्राम मुबारिक गांव के समीप पवनवीर की 12 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, एनएच 9 पर शाहपुर जट्ट में हरीश कुमार, चौधरी शाहिद, नदीम की 12 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, पुराना एनएच 9 पर ग्राम शाहपुर जट्ट में किसान देवेंद्र, विकासकर्ता रविंद्र, मोहम्मद जावेद आदि की 2500 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया।

इन दुकानों को किया गया सील (HPDA)

कुचेसर चौपला किठौर रोड पर ताराचंद की 40 वर्ग मीटर दुकान, कुचेसर चौपला किठौर रोड पर ऋषिपाल की 250 वर्ग मीटर में सात दुकानें, कुचेसर चौपला किठौर रोड पर रामभूल की 150 वर्ग मीटर में पांच दुकानें को सील किया गया है। इन सभी दुकानों को बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाया गया था।

अभियान में यह रहे शामिल (HPDA)

अभियान में प्रभारी प्रवर्तन नीरज शर्मा, अवर अभियंता महेश चंद उतप्रेती,वीरेश राणा एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल था।

प्राधिकरण के सचिव ने दी चेतावनी

प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने अवैध निर्माणकर्ताओं को चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण करें। अन्यथा प्राधिकरण द्वारा सीलिंग व ध्वस्तीकरण करने के साथ साथ एेसे निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Hpda अवैध निर्माण पर चला एचपीडीए का बुलडोजर, मची अफरा तफरी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News