About Gift फरवरी में गेहूं-चावल के साथ मोदी सरकार देगी ये गिफ्ट, राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा लाभ

Khabarwala 24 News New Delhi : About Gift श्री अन्न योजना के तहत मोदी सरकार एक और तोहफा देने जा रही है। गरीबों को ये तोहफा फरवरी से मिलना शुरू हो जाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार फरवरी से मिलने वाले गेहूं-चावल के साथ केंद्र सरकार एक और चीज फ्री में देगी। केंद्र सरकार की ओर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : About Gift श्री अन्न योजना के तहत मोदी सरकार एक और तोहफा देने जा रही है। गरीबों को ये तोहफा फरवरी से मिलना शुरू हो जाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार फरवरी से मिलने वाले गेहूं-चावल के साथ केंद्र सरकार एक और चीज फ्री में देगी। केंद्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए चलाई जा रही इस योजना से फ्री राशन लेने वालों को बड़ा फायदा होगा। दरअसल केंद्र सरकार फ्री राशन योजना के तहत गेहूं-चावल के साथ मोटा अनाज भी मुफ्त में देगी। किस कार्ड धारक को कितना अनाज देना है उसको लेकर विभाग ने मात्रा भी तय कर ली है। अब केवल राशन बंटने की तारीख का इंतजार हो रहा है।

दुकानों पर बांटा जाएगा बाजरा (About Gift)

श्री अन्न योजना के तहत केंद्र गरीबों को गेहूं-चावल के साथ मोटे अनाज के तौर पर बाजरा बांटेगी। ये बाजरा राशन की दुकानों पर गेहूं-चावल के साथ बांटा जाएगा। इसमें अंत्यादेय कार्ड धारकों को पहले 21 किलो चावल और 14 किलो गेहूं मिलता था, अब नौ किलो गेहूं और पांच किलो बाजारा दिया जाएगा। पहले प्रति यूनिट पर दो तीन चावल और दो किलो गेहूं दिया जाता था, लेकिन फरवरी में एक किलो गेहूं और एक किलो बाजारा दिया जाएगा। चावल प्रति यूनिट तीन किलो ही दिया जाएगा।

मोटे अनाज को लेकर जागरुकता (About Gift)

गेहूं-चावल के साथ गरीबों को मोटा अनाज देना सरकार का बड़ा फैसला है। इस नई व्यवस्था के तहत कार्ड धारकों को मिलने वाले राशन पर चावल की मात्रा कम कर दी गई है और मोटे अनाज को उसकी जगह शामिल किया गया है। दरअसल सरकार खान-पान में मोटे अनाज को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। मोटे अनाज को लेकर सरकार अब लोगों को जागरूक करने की भी तैयारी कर रही है। सरकार जगह-जगह सरकारी कार्यक्रम भी करेगी और लोगों को मोटे अनाज के फायदे भी बताएगी।

प्रति यूनिट एक किलो बाजरा देंगे (About Gift)

बरेली के डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत गरीबों के लिए बांटे जा रहे गेहूं-चावल के साथ अब मोटा अनाज भी दिया जाएगा। मोटे अनाज में राशन कार्ड धारकों को बाजरा मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रति यूनिट एक किलो बाजरा दिया जाएगा। वहीं अंत्योदय कार्ड पर प्रति कार्ड पांच किलो बाजरा बांटा जाएगा। इसी तरह हरदोई, बदायूं और मिर्जापुर में भी बाजरा बंटने का आदेश आ गया है।

दूसरे जिले से होगी बाजरा की खरीद (About Gift)

यहां भी कार्ड धारकों को गेहूं-चावल के साथ बाजारा दिया जाएगा। हालांकि लखीमपुर खीरी में मोटा अनाज बांटे जाने को लेकर डीएसओ ने मना कर दिया है। उनका कहना है कि अभी उनके पास मोटा अनाज बांटने का कोई आदेश नहीं आया है। पीलीभीत डीएसओ ने बताया कि शहर में बाजरा बांटने की प्रक्रिया है, हालांकि अभी बाजरे की खरीद नहीं हुई है। बाजरा बांटने के लिए दूसरे जिले से खरीद की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News