Noida Crime News कपिल मान गैंग का 25 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ में हुआ घायल, हत्याकांड में पुलिस को थी तलाश

Khabarwala 24 News Noida: Noida Crime News यूपी के जनपद नोएडा की थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कपिल मान गैंग के सक्रिय सदस्य को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था और सूरज भान हत्याकांड में पुलिस को उसकी तलाश की। क्या है पूरा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Noida: Noida Crime News यूपी के जनपद नोएडा की थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कपिल मान गैंग के सक्रिय सदस्य को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था और सूरज भान हत्याकांड में पुलिस को उसकी तलाश की।

क्या है पूरा मामला (Noida Crime News)

नोएडा के थाना सेक्टर 39 पुलिस की आज मंगलवार 30 जनवरी की सुबह को सैक्टर 43 नोएडा पर चैकिंग के दौरान एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में नवीन शर्मा निवासी विजय विहार फेस-2 सैक्टर -04 थाना विजय विहार दिल्ली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हत्याकांड में था वांछित (Noida Crime News)

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त 19 जनवरी को सेक्टर 104 में हुए क्रू मेम्बर की हत्या में वाछित अपराधी था। अभियुक्त कपिल मान गैंग का मुख्य शूटर है, अभियुक्त ने आरोपी कपिल के साथ मिलकर दिल्ली में बिल्डर की हत्या को अंजाम दिया था। अभियुक्त नवीन उपरोक्त द्वारा सेक्टर 104 की घटना में कपिल को रैकी कर सूचना दी गयी थी तथा शूटर उपलब्ध कराए गए थे। अन्य कई गैंग का भी अभियुक्त सक्रिय सदस्य है।

यह किया गया बरामद (Noida Crime News)

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News